{"_id":"62e5703fced92568e65e4a60","slug":"seven-corona-positive-including-sdm-ballia-news-vns666667474","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसडीएम सहित सात कोरोना पॉजिटिव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसडीएम सहित सात कोरोना पॉजिटिव
विज्ञापन
बलिया। जिले में एक बार फिर से कोरोना के मामले बढ़ने लगे हैं। शनिवार को आई रिपोर्ट में एक साथ सात कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। इसमें बांसडीह की एसडीएम भी शामिल हैं।
करीब दो सप्ताह से जिले में कोरोना के मामले सामने आ रहे हैं। इधर बीच एक-दो की संख्या में मामले आ रहे थे लेकिन स्वास्थ्य विभाग की ओर से इसकी रिपोर्ट सार्वजनिक नहीं की जा रही थी। शनिवार जिला महामारी अधिकारी डॉ. जियाउल हुदा ने बताया कि आरटीपीसीआर की रिपोर्ट में सात लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसमें बांसडीह की एसडीएम भी शामिल हैं। वर्तमान में कुल 16 सक्रिय मरीज हैं। ओपीडी में जांच के लिए पहुंच रहे लोग जब डॉक्टर को तेज बुखार की बात बताते हैं तो डॉक्टर उनका कोरोना टेस्ट करवाने की सलाह देते हैं। जब ये लोग कोरोना टेस्ट करवा रहे हैं तो कुछ लोग कोरोना संक्रमित पाए जा रहे हैं।
सीएमएस जिला अस्पताल डॉ. दिवाकर सिंह का कहना है कि कोरोना संक्रमण के मामलों में बढ़ोतरी चिंता का विषय है। इसको लेकर लोगों को सतर्क रहने की जरूरत है। मास्क न पहनने व सामाजिक दूरी का ख्याल न रखने के कारण ही संक्रमण बढ़ रहा है। कोरोना का बड़ा लक्षण तेज बुखार है। अगर किसी को यह शिकायत है तो तुरंत अस्पताल में जांच करवाए।