फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Seven bikes turned to ashes due to fire in shop and workshop

Ballia News: दुकान व वर्कशॉप में लगी आग से सात बाइकें राख

Thu, 05 Jan 2023 11:06 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 05 Jan 2023 11:06 PM IST
विज्ञापन
Seven bikes turned to ashes due to fire in shop and workshop
रेवती। नगर में वार्ड नं दो के रेवती बैरिया मुख्य मार्ग पर स्थित एक ऑटो पार्ट्स एवं सर्विस सेंटर के वर्कशॉप में बुधवार की रात अज्ञात कारण से आग लग गई। इससे मरम्मत कर रखी गई सात मोटरसाइकिलें जलकर नष्ट हो गईं। मकान मालिक के भूसा में रखे अनाज तथा दैनिक उपयोग के कई सामान भी इस आग से जल गए।
विज्ञापन

रेवती-बैरिया मुख्य मार्ग पर वार्ड नं दो में बच्चालाल चौहान के दो दुकानों में उसी वार्ड के निवासी संतोष पाल की ऑटो पार्ट्स एंड सर्विस सेंटर की दुकान है। दुकानों के पीछे वर्कशाप किराए पर चलता है। उसके पीछे मकान मालिक का परिवार रहता है। बुधवार की रात रोज की तरह दुकानदार संतोष अपना काम निपटाने के बाद घर चला गया।
विज्ञापन

उधर, मकान मालिक का परिवार सो गया था। रात लगभग साढ़े नौ बजे ऑटो पार्ट्स की दुकानों के पीछे स्थित वर्कशॉप में अचानक आग की लपटें निकलने लगीं। आग की लपटों से बाइकों के टायरों के फटने की आवाज से जहां मकान मालिक का परिवार जग गया, वहीं आसपास के लोग भी मौके पर जुट गए। लोगों ने अगल-बगल के मकानों से टुल्लू और हैंडपंप चलाकर दो घंटों बाद आग पर काबू पाया। इस बीच मकान मालिक का पूरा परिवार घर के बाहर निकल आया था। पांच वर्षीय आयुष पुत्र ऋषि चौहान सोया हुआ था। सात बकरियां घर में ही छूट गईं थीं। किसी प्रकार इन्हें निकाल कर बाहर लाया गया। इस बीच मरम्मत के बाद रखी गई सात बाइक, दो झोपड़ियों सहित अन्य सामान जलकर राख हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed