फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Seven acres of farmland merged into Saryu in three days

पूरवईया हवा व बारिश के बीच सरयू का कहर जारी, तीन दिनों में 7 एकड़ कृषि भूमि धारा में समाई

Thu, 09 Jul 2020 09:51 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 09 Jul 2020 09:51 PM IST
विज्ञापन
Seven acres of farmland merged into Saryu in three days
चाँददीयर पंचायत में विद्यार्थी ब्रम्ह बाबा स्थान के समीप कृषि योग्य उपजाऊ भूमि को काटती सरयू नद? - फोटो : BALLIA
जयप्रकाशनगर। विकास खंड मुरली छपरा क्षेत्र के चांददीयर पंचायत में पुरवा हवा के साथ हो रही बारिश के चलते सरयू उफना गई है। हवा के साथ सरयू की लहरों से कटान तेज हो गया है। बीते तीन दिनों में चांददीयर गांव सहित कई गांवों के किसानों की करीब सात एकड़ कृषि योग्य भूमि सरयू में जमा गई। ग्रामीणों का कहना है कि सरयू की यही स्थिति बरकरार रही तो बीएसटी बांध तक पहुंचने में बहुत समय नहीं लगेगा।
विज्ञापन

चांददीयर गांव से उत्तर दिशा से दक्षिणी ओर करीब दो किमी की दूरी में सरयू नदी पश्चिम दिशा की ओर बीएसटी बांध की तरफ रुख करते हुए काफी तेजी से विद्यार्थी ब्रह्म बाबा स्थान के समीप कृषि योग्य भूमि को काट रही है। यह कटान बीते करीब दो सप्ताह से किसी दिन कम तो किसी दिन अधिक दूरी में हो रहा है। बीते तीन दिनों में करीब सात एकड़ कृषि योग्य भूमि को अपने आगोश में ले लिया है। यह भूमि चांददीयर पंचायत के चांददीयर, टोला बाज राय के, टोला शिवन राय के गांव सहित अन्य किसानों की है। किसान शिवमंगल चौधरी, वशिष्ठ यादव, रामनाथ यादव, श्रवण यादव आदि ने बताया कि बीते करीब पांच वर्षों से यहां कटान जारी है। हम किसान हर साल इसकी सुरक्षा का गुहार लगाते चले आ रहे हैं लेकिन अब तक इस पर किसी का ध्यान नहीं है। किसानों ने कहा अगर कटान की यही स्थिति रही तो सरयू नदी को बीएसटी बांध तक पहुंचने में बहुत देर नहीं लगेगी। कहा कि करीब 60 फीसदी किसानों के कृषि योग्य भूमि को धीरे-धीरे अपने आगोश में ले चुकी है और अब बीएसटी बांध से करीब 500 मी. की दूरी पर रह गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed