{"_id":"5d45c8258ebc3e6d1525b2ff","slug":"service-of-six-primary-teachers-terminated-ballia-news-vns4765388182","type":"story","status":"publish","title_hn":"छह शिक्षकों की सेवा बीएसए ने की समाप्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छह शिक्षकों की सेवा बीएसए ने की समाप्त
विज्ञापन
बलिया। फर्जी प्रमाणपत्र के सहारे नौकरी कर रहे छह प्राथमिक शिक्षकों की सेवा समाप्त कर दी गई। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी सुभाष गुप्त ने शनिवार को यह कार्रवाई की। ये सभी शिक्षक लंबे समय से बेसिक शिक्षा विभाग में कार्यरत थे। इन्होंने डॉ. भीम राव आंबेडकर विश्वविद्यालय आगरा का बीएड का प्रमाणपत्र नियुक्ति के समय दिया था जो जांच में फर्जी पाया गया है। बीएसए ने इनकी नियुक्ति को नियुक्ति तिथि से समाप्त करते हुए वेतन इत्यादि मद में भुगतान की गई धनराशि को राजकोष में जमा कराने का निर्देश दिया है।
बीएसए ने जिन शिक्षकों की सेवा समाप्त की है उनमें कालीचरण पुत्र होतीलाल, सहायक अध्यापक प्राथमिक विद्यालय मनिराम बाबा के डेरा, निवासी-चमरपुरा मजरा निशा कलां, पोस्ट-मनौरा, एटा, ताराचंद पुत्र श्रीराम प्रसाद, सहायक अध्यापक, प्राथमिक विद्यालय बाबू के डेरा नं.-दो, शिक्षा क्षेत्र मुरलीछपरा, निवासी-ग्राम-पोस्ट, थाना-गभाना, अलीगढ़ है। इसी प्रकार मुकेश कुमार पुत्र महेंद्र यादव, प्रधानाध्यापक, प्राथमिक विद्यालय सरदासपुर, शिक्षा क्षेत्र रसड़ा, निवासी बसारिकपुर, पोस्ट-हलधरपुर, गाजीपुर शामिल हैं।
इसी प्रकार अमित कुमार मिश्र पुत्र ध्रुवनारायण मिश्र, सहायक अध्यापक उच्चतर प्राथमिक विद्यालय करमानपुर, शिक्षा क्षेत्र बैरिया, निवासी-मुनिछपरा, बलिया, हरिकेश यादव पुत्र बसंतू यादव, सहायक अध्यापक, उच्चतर प्राथमिक विद्यालय समरथपार, शिक्षा क्षेत्र बेलहरी, निवासी मुहम्मदपुर, वाजिदपुर, गाजीपुर और संजय कुमार पुत्र सुरेश राम, सहायक अध्यापक कन्या उच्चतर प्राथमिक विद्यालय सिकरिया कलां, शिक्षा क्षेत्र चिलकहर, निवासी रतसर खुर्द, पोस्ट-रतसर, बलिया की सेवा समाप्त की गई हैै। बेसिक शिक्षा अधिकारी सुभाष गुप्त ने इन सभी शिक्षकों की नियुक्ति तिथि से सेवा समाप्त करते हुए वेतन आदि मदों में भुगतान की गई धनराशि को राजकोष में जमा कराने का निर्देश दिया है।