{"_id":"5ef221648ebc3e43272dbe9d","slug":"send-a-letter-to-dso-demanding-to-make-a-card-ballia-news-vns531806143","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीएसओ को पत्र भेज कार्ड बनाने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीएसओ को पत्र भेज कार्ड बनाने की मांग
विज्ञापन
बेल्थरारोड। नगर पंचायत चेयरमैन दिनेश कुमार गुप्त ने जिला पूर्ति अधिकारी को पत्र भेज गरीब और असहाय लोगों द्वारा राशन कार्ड के लिए किए गए ऑनलाइन आवेदन पत्रों का पालन कर कार्ड जारी करने की मांग की है। राशन कार्ड नहीं होने से गरीब और असहायों के समक्ष भोजन का संकट उत्पन्न हो गया है।
पत्र में उल्लेख है कि आपूर्ति विभाग की ओर से मार्च 2020 के पूर्व काफी संख्या में पात्र गृहस्थी के राशन कार्ड निरस्त कर दिए गए। जिससे अत्यंत निर्धन और मजदूर वर्ग के लोग राशन सुविधा से वंचित हो गए। कोविड-19 महामारी के समय गरीबों ने राशन कार्ड के लिए ऑनलाइन आवेदन किया। जिसे नगर निकाय द्वारा अग्रसारित कर आपूर्ति कार्यालय को भेज दिया गया, लेकिन अभी तक राशन कार्ड जारी नहीं किया गया। जिससे मजदूरों को राशन सुविधा का लाभ नहीं मिल पा रहा है और वह भोजन के संकट से जूझ रहे हैं। पत्र के अनुसार राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत आबादी के सापेक्ष 64 ़फीसदी राशनकार्ड लाभार्थी होने चाहिए, नगर में कार्ड लाभार्थियों की संख्या बहुत कम है। ऐसे में ऑनलाइन किए गए आवेदनों के तहत राशन कार्ड जारी करना अत्यंत जरूरी है। उन्होंने शासन की मंशा के अनुरूप गरीबों को राशन सुविधा का लाभ दिलाने के लिए ऑनलाइन किए गए आवेदनों के अनुरूप राशन कार्ड जारी करने की मांग की, ताकि भोजन संकट से निजात मिल सके।