फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Self-tax system will be implemented in eight wards of the city from July 1

Self Tax: बलिया में पहली जुलाई से लागू होगी स्वकर प्रणाली, ऑनलाइन होगी व्यवस्था; वार्ड चिह्नित

Sun, 29 Jun 2025 12:51 AM IST
वाराणसी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, बलिया।
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया। Published by: वाराणसी ब्यूरो Updated Sun, 29 Jun 2025 12:51 AM IST
सार

उत्तर प्रदेश के बलिया में स्वकर प्रणाली लागू होने जा रही है। जिले के आठ वार्ड चिह्नित किए गए हैं। बाकी का सर्वे किया जा रहा है। इस व्यवस्था से उपभोक्ताओं की काफी समस्याओं का निराकरण हो जाएगा।

विज्ञापन
Self-tax system will be implemented in eight wards of the city from July 1
स्वकर के लिए ऑनलाइन होगी व्यवस्था। - फोटो : amar ujala

विस्तार

Ballia News: बलिया में नगर पालिका की ओर से नगर में स्वकर प्रणाली का शुभारंभ एक जुलाई से किया जाएगा। प्रारंभ में इसे आठ वार्डों में लागू किया जाएगा। यह व्यवस्था पूरी तरह ऑनलाइन होगी और कर वसूली के लिए बार कोड का वितरण किया जाएगा।

विज्ञापन


पहले चरण में इसे वार्ड नंबर 07, 08, 17, 20, 21, 23, 24 एवं 25 में लागू करके डाटा संग्रह के लिए भवनों की संख्या एवं उनके उपयोग के प्रकार जानकारी के लिए पालिका की टीम घर-घर प्रपत्र का वितरण करेगी। डाटा संग्रह के बाद चयनित वार्डोंं में स्व-कर प्रणाली के अनुसार भवन एवं जल आदि कर वसूले जाएंगे। नगर पालिका के ईओ सुभाष कुमार ने बताया कि स्वकर प्रणाली लागू होने से एक ओर जहां नगर पालिका की आय में वृद्धि होगी तो दूसरी ओर विकास कार्य में भी तेजी आएगी।
विज्ञापन


इसके अलावा कर को लेकर नगर वासियों की समस्याओं का स्वत: समाधान हो पाएगा क्योंकि स्वकर प्रणाली के तहत पूरी व्यवस्था पारदर्शी होगी। जिसके तहत भवन स्वामियों / भवन स्वामियों को अपने-अपने भवनों का डाटा निर्धारित प्रपत्रों-ख, घ में भरकर नगर पालिका कार्यालय/ नगर पालिका के कर्मचारियों को उपलब्ध कराना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिसके आधार पर ही नियमानुसार टैक्स का आगणन कर टैक्स का निर्धारण किया जाएगा। ईओ ने बताया कि 15 वार्डों का सर्वे का कार्य पूरा किया जा चुका है। सर्वे रिपोर्ट का परीक्षण कराया जा रहा है। इसके बाद अन्य वार्डों में भी स्वकर प्रणाली को लागू किया जाएगा।

कर निर्धारण के लिए भवनों की है तीन श्रेणियां : स्वकर प्रणाली के तहत कर निर्धारण के लिए भवनों की तीन श्रेणियां बनाई गई हैं। जिनमें आवासीय, गैर आवासीय और आवासीय एवं गैर आवासीय मिश्रित भवन हैं। नगर पालिका ने भवन स्वामियों से अपील की है कि वे अपने-अपने भवनों का सही डाटा नगर पालिका को निर्धारित समयावधि के अन्दर उपलब्ध करा दें।
 

स्वकर प्रणाली से टैक्स वसूली में पारदर्शिता आएंगी। पहले चरण में नगर के आठ वार्डों में एक जुलाई से लागू किया जाएगा। स्वकर हो जाने से पालिका के कार्यों में पारदर्शिता, सरलीकरण एवं गति आएगी और नई ऊर्जा का संचार होगा। - संत कुमार ऊर्फ मिठाईलाल, अध्यक्ष, नपा बलिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed