फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Self-immolation attempt in Delhi, police reached village in Ballia

दिल्ली में आत्मदाह की कोशिश, बलिया में गांव पहुंची पुलिस

Mon, 16 Aug 2021 10:23 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 16 Aug 2021 10:23 PM IST
विज्ञापन
Self-immolation attempt in Delhi, police reached village in Ballia
नरहीं। जनपद के नरहीं थाना अंतर्गत एक गांव की रहने वाले युवती ने वाराणसी के युवक के साथ सोमवार को दिल्ली सुप्रीम कोर्ट के पास शरीर पर ज्वलनशील पदार्थ डालकर आग लगा ली। दोनों को उपचार के लिए लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया। दिल्ली में हुई इस घटना की आंच नरहीं थाना क्षेत्र तक दिखाई दी। स्थानीय पुलिस ने युवती के घर पहुंच कर मामले की जानकारी की। क्षेत्र में चर्चाओं का बाजार गरम है।
विज्ञापन

युवती ने कुछ माह पहले एक माननीय पर दुष्कर्म का आरोप लगाया था। हाई प्रोफाइल मामले में युवती का आरोप है कि उसे निचली अदालतों में न्याय नहीं मिला। वर्तमान में मामला सुप्रीम कोर्ट में चल रहा था। सोमवार को इस मुकदमे की तारीख थी। उससे पहले ही दोनों ने आग लगाकर आत्महत्या की कोशिश की।
विज्ञापन

इस हाई प्रोफाइल दुष्कर्म के मामले की वादी युवती आरोप लगाने के बाद से गांव पर नहीं रहती है। गांव में इस प्रकरण को लेकर कई तरह की चर्चाएं हैं। कुछ लोग युवती के आरोप को राजनीति से प्रेरित बता रहे हैं तो कुछ सही ठहरा रहे हैं। वर्षों से युवती के गांव में नहीं रहने के कारण दिल्ली की इस घटना को लेकर गांव में कोई खास दिलचस्पी नहीं दिखाई दी। हालांकि दिल्ली में सोमवार को हुई घटना के बाद थाना प्रभारी योगेंद्र बहादुर सिंह और कोरोन्टाडीह चौकी प्रभारी धर्मेंद्र कुमार सिंह युवती के घर जरूर पहुंचे। स्थिति का जायजा लिया। घर पर युवती की मां और भाई मिले। एसएचओ ने बताया कि दिल्ली के तिलकनगर थाने के इंस्पेक्टर युवती की मां से बात करना चाहते थे। इसके लिए मौके पर जाकर तिलकनगर थाना प्रभारी से मोबाइल से बात करा दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed