फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Selection of District Youth Welfare Officer for All India Civil Services Basketball Tournament

जिला युवा कल्याण अधिकारी का ऑल इंडिया सिविल सर्विसेज बास्केट बॉल टूर्नामेंट के लिए चयन

Wed, 22 Sep 2021 10:11 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 22 Sep 2021 10:11 PM IST
विज्ञापन
Selection of District Youth Welfare Officer for All India Civil Services Basketball Tournament
बलिया। जिला युवा कल्याण अधिकारी का चयन अखिल भारतीय सिविल सर्विसेज बॉस्केट बॉल टूर्नामेंट के लिए हुआ है। वह सेंट्रल टीम की ओर से खेलेंगे।
विज्ञापन

हर वर्ष खेल निदेशालय की ओर से अखिल भारतीय सिविल सर्विसेज प्रतियोगिता आयोजित की जाती है। चयन के लिए फिजिकल टेस्ट में खिलाड़ी को कम से कम 14 अंक प्राप्त करना अनिवार्य होता है। इसमें टेनिस, वॉलीबाल, तैराकी, बास्केटबाल, बैडमिंटन, टेबल-टेनिस, शतरंज, भारोत्तलन, एथलेटिक्स, फुटबाल, कैरम, ब्रिज, पावर लिफ्टिंग, क्रिकेट, हॉकी आदि खेलों के लिए खेल में रुचि रखने वाले अधिकारियों का चयन किया जाता है। इसके तहत जिला युवा कल्याण अधिकारी रामानुज यादव ने जिला स्तरीय प्रतियोगिता का ट्रायल 10 जुलाई को दिया था, उनका चयन मंडल के लिए हुआ। इसके बाद 13 जुलाई को गोरखपुर में स्टेट ट्रायल में भी वह सफल हो गए और उनका चयन ऑल इंडिया सिविल सर्विसेज बास्केट बाल टूर्नामेंट के लिए हो गया। रामानुज यादव ने बताया कि नेशनल खेलने के लिए अभी से वह प्रैक्टिस में जुटे हैं। बताया कि इस सफलता के पीछे सीडीओ प्रवीण वर्मा व खेल एवं युवा कल्याण राज्य मंत्री उपेंद्र तिवारी का प्रोत्साहन रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed