फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Selection of 17 Gram Panchayats in Yuktdhara Portal, transparency will come in the work

Ballia News: युक्तधारा पोर्टल में 17 ग्राम पंचायतों का चयन, कार्यों में आएगी पारदर्शिता

Tue, 09 Sep 2025 02:01 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 09 Sep 2025 02:01 AM IST
विज्ञापन
Selection of 17 Gram Panchayats in Yuktdhara Portal, transparency will come in the work
बलिया। मनरेगा में युक्तधारा पोर्टल से अब कार्य किया जाएगा। इसके लिए शासन ने जिले के प्रत्येक ब्लाक में एक-एक गांव का चयन किया है। इससे गांवों में मनरेगा से होने वाले कार्यों की गुणवत्ता सुधरने की उम्मीद है। वित्तीय वर्ष 2025 व 26 में चयनित गांवों में कार्य प्रारंभ भी कर दिया गया है। अगले वित्तीय वर्ष में सभी ग्राम पंचायतों में युक्तधारा पोर्टल से कार्य किए जाएंगे।
विज्ञापन

जिले में 17 ब्लाक में 940 ग्राम पंचायतें हैं। इसमें सभी ब्लाक में एक-एक गांव शामिल किए गए हैं। चयनित गांवों में युक्तधारा पोर्टल से ही कार्य कराए जाएंगे। खंड विकास अधिकारी की लाॅगिन से अब इन गांवों में कार्य नहीं होगा। युक्तधारा पोर्टल आधारित जीआईएस योजना से पंचायत सेवकों को मनरेगा कार्य की बेहतर जानकारी मिलेगी। जीआईएस आधारित ग्राम पंचायत योजना के क्रियान्वयन हेतु युक्तधारा पोर्टल के प्रभावी उपयोग को बढ़ावा देना है। इससे योजनाओं की सटीक प्रविष्टि एवं सफल क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जा सकेगा।
विज्ञापन


इसके लिए मनरेगा के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु पंचायत रोजगार सेवकों को तकनीकी दक्षता एवं आवश्यक ज्ञान का प्रशिक्षण भी दिया गया है। पोर्टल के माध्यम से ग्राम पंचायतों में योजनाओं के नियोजन और क्रियान्वयन की प्रक्रिया अधिक पारदर्शी, वैज्ञानिक एवं प्रभावशाली हो सकेगी। ऐसे में चयनित गांवों में युक्त धारा पोर्टल से ही कार्य होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन ग्राम पंचातयों को हुआ चयन : युक्तधारा पोर्टल में शासन ने जिले के 17 ब्लाॅक में 17 ग्राम पंचायतों का चयन हुआ है। इसमें ब्लाॅक रसड़ा की ग्राम पंचायत डेहरी, चिलकर-जोगापुर, नवानगर-जमुई, बेरुआरबारी- गोपालपुर कला, बांसडीह-चांदपुर, रेवती-गायघाट, गड़वार-बहादुरपुर कारी, सोहांव-दुलारपुर, हनुमानगंज-चंदुकी, बेलहरी-जवहीं, बैरिया-अधिसुझुवा, मुरलीछपरा-इब्राहिमाबाद रुपवार, पंदह-पूर, सीयर-तुर्तीपार, नगरा-मलप हरसेनपुर व दुबहड़ में सरयां ग्राम पंचायत का चयन किया गया है।

डीसी मनरेगा रिचा सिंह ने बताया कि मनरेगा के कार्यों में गुणवत्ता व पारदर्शी बनाने के लिए युक्त धारा पोर्टल लॉन्च किया गया है। शासन की तरफ से 17 ब्लाॅक में एक-एक गांव को पहले चरण में चयन किया गया है। धीरे-धीरे सभी ग्राम पंचायतों में लागू किया जाएगा। इससे मनरेगा योजना के कार्यों में पारदर्शिता आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed