{"_id":"684b2a5226aecebe5a0aa72f","slug":"seeing-pregnant-women-suffering-from-heat-student-leaders-created-a-ruckus-ballia-news-c-190-1-bal1001-141854-2025-06-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ballia News: गर्मी से बेहाल प्रसूताओं को देख छात्र नेताओं ने किया हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ballia News: गर्मी से बेहाल प्रसूताओं को देख छात्र नेताओं ने किया हंगामा
विज्ञापन
बलिया। जिला महिला अस्पताल के सर्जिकल वार्ड में गर्मी से राहत के लिए लगे एसी शोपीस बने हैं। गर्मी व उमस से बेहाल प्रसूताएं गोद में बच्चा लेकर बाहर बरामदे में रतजगा करने के लिए मजबूर हैं। छात्र नेता रानू पाठक ने प्रसूताओं की समस्या को देखते हुए बृहस्पतिवार को हंगामा किया।
बसरिकापुर निवासी अंजली राजभर (28) को ऑपरेशन से बच्ची हुई है। वह सर्जिकल वार्ड में भर्ती हैं। रात में वार्ड में एसी काम न करने के कारण उमस के बीच करीब 15-16 प्रसूताएं परेशान थीं। सूचना पर रिपुंजय रमण पाठक साथियों के साथ पहुंचे। चिकित्सक सहित स्वास्थ्यकर्मी इमरजेंसी वार्ड में सो रहे थे। रानू पाठक के साथ तीमारदार भी अव्यवस्था की शिकायत करते हुए हंगामा करने लगे।
ड्यूटी पर तैनात डॉ. सुभांकर ने सीएमएस डॉ. सुमिता सिन्हा को फोन कर सूचना दी। रानू पाठक ने सीएमएस से वार्ता के दौरान कहा कि सर्जिकल वार्ड में लगे तीन एसी सर्विसिंग के अभाव में काम नहीं कर रहे हैं।
विज्ञापन
सीएमएस ने बड़ा वाला कूलर लगाने व जल्द एसी की सर्विसिंग करवाने का आश्वासन दिया। इस दौरान शिपू तिवारी, रंजीत चौहान, अमित यादव, मनीष पांडेय, मेराज अहमद, रमेश कुमार आदि रहे।