फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Seeing deficiencies in the wards, the commissioner expressed his displeasure

निरीक्षण में मिलीं खामियां तो कमिश्नर ने लगाई फटकार

Tue, 11 Aug 2020 09:33 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 11 Aug 2020 09:33 PM IST
विज्ञापन
Seeing deficiencies in the wards, the commissioner expressed his displeasure
सीएचसी रसड़ा का निरीक्षण करते मंडलायुक्त विजय विश्वास पंत। - फोटो : BALLIA
रसड़ा। सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र का मंगलवार को मंडलायुक्त विजय विश्वास पंत ने निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अभिलेखों का निरीक्षण कर कोरोना से बचाव कार्य की समीक्षा की।
विज्ञापन

बैठक के बाद सीएचसी के वार्डों, ओपीडी, आपात काल कक्ष का निरीक्षण करने के बाद कमियां मिलने पर भड़क उठें। चेतावनी देते हुये कहा कि सुधार नहीं होने पर अगली बार निश्चित ही कार्यवाही की जाएगी। उन्होंने नवनिर्मित चिकित्सक आवास को चिकित्सकों को हैंड ओवर नहीं किये जाने पर सीएमओ को फटकार लगाई और तत्काल कार्यवाई का निर्देश दिया। वहीं कोरोना टेस्टिंग में निगेटिव होंने की रिर्पोट न दिये जाने पर हो रही परेशानी के प्रश्न पर उन्होंने सीएमओ को जरूरी निर्देश दिया। इस मौके पर सीएमओ जितेंद्र कुमार पाल, एसडीएम मोतीलाल यादव, सीओ केपी सिंह, डॉ. पीसी भारती, कोरोना के नोडल अधिकारी डॉ. मुकेश वर्मा, डॉ. एजी अंसारी, डॉ. बीपी यादव, अनिल राय, अनिल सिंह, कमलेश कुमार, मिथिलेश कुमार आदि रहे।
विज्ञापन

रसड़ा सीएचसी में समीक्षा बैठक कर रहे थे। उसी समय वक्त पर बिजली गुल हो गयी। तब कभी कभार ही चलने वाला छोटा जनरेटर का चेंजर फेल हो गया और साहब को लगभग 25 मिनट तक पसीने से तर बतर हो कर ही पूछताछ करनी पड़ी। बताते हैं कि यहां पूर्व में दो दो बड़ा वाला जनरेटर था। जिसको महज न चलाने की शिकायत पर उसे यहां से हटा दिया गया और अब जनपद के इस अति महत्वपूर्ण सीएचसी में ये नौबत आ गयी कि जांच में आये कमिश्नर को ही पसीना पसीना होना पड़ गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed