फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Seeds were taken from government warehouse, did not grow

Ballia News: सरकारी गोदाम से लिए थे बीज, नहीं उगे

Fri, 29 Dec 2023 10:19 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 29 Dec 2023 10:19 PM IST
विज्ञापन
Seeds were taken from government warehouse, did not grow
सरकारी बीज गोदाम से खरीदे गए बीज का अंकुरण नहीं होने से किसान को दोबारा बाजार से बीज खरीदकर खेत की बुवाई करनी पड़ी। इससे किसान को भारी क्षति उठानी पड़ी। किसान ने विभाग से जुड़े अफसरों के यहां शिकायत की, लेकिन अब तक बीज के नुकसान की क्षतिपूर्ति किसान को नहीं मिली है।
विज्ञापन

नगरा विकास खंड क्षेत्र के मलप निवासी उमा देवी नगरा स्थित सरकारी बीज गोदाम से 6 बोरी फाउंडेशन 303 गेहूं का बीज 10200 में खरीदा था। खरीदे गए बीज की बुवाई भी कर दी। एक पखवाड़े में खेत में गेहूं के बीज का अंकुरण नहीं होने पर उमा देवी के पुत्र भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष पृथ्वीपाल सिंह ने बीज गोदाम पर आकर प्रभारी गोदाम को जानकारी दी। जांच के बाद बीज का पैसा वापस करने का आश्वासन दिया गया। किसान की शिकायत के बाद विभाग से जुड़े अधिकारी खेत पर जाकर जांच पड़ताल भी कर ली। विभाग के अधिकारियों की जांच के बाद किसान ने बाजार से महंगे बीज खरीद कर खेत की बुवाई कर ली। कृषि विभाग से जुड़े अधिकारी किसान के बीज के पैसे वापसी के लिए सिर्फ आश्वासन दे रहे हैं। इस संबंध में सहायक विकास अधिकारी योगेंद्र चौहान स्पष्ट कुछ न बता कर टालमटोल करते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed