फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   See the emotion, then say, are they a hundred years old or a hundred years old?

जज्बा देखें फिर कहें, ये सौ साल के बूढ़े हैं या सौ साल के जवान

Mon, 21 Feb 2022 11:37 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 21 Feb 2022 11:37 PM IST
विज्ञापन
See the emotion, then say, are they a hundred years old or a hundred years old?
बलिया। विधानसभा सामान्य निर्वाचन में जीवन के 100 बसंत पूरा कर चुके 1223 बुजुर्ग मतदाता अपना फैसला देंगे तो ये जज्बा देखने लायक होगा। यह मतदाता ऐसे हैं जो लोकतंत्र के पहले महायज्ञ से अब तक लगातार इसमें शामिल हो रहे हैं। हालांकि प्रशासन ने पोस्टल बैलेट की इन्हें मतदान की सुविधा प्रदान की है, लेकिन इन मतदाताओं में इतना जज्बा है कि ज्यादातर कह रहे हैं कि खुद मतदान केंद्र पर जाकर वोट डालेंगे।
विज्ञापन

जिले में मौजूद मतदाताओं की उम्र के हिसाब से सूची तैयार की गई है, ताकि उम्रदराज लोगों को मतदान के लिए सभी संभव सुविधाएं मुहैया कराई जा सकें। सौ साल से अधिक उम्र वालों की सूची भी तैयार हुई है। उम्र का सैकड़ा लगाने वाले जनपद में 1223 मतदाता हैं। अगर विधानसभा के हिसाब से उम्रदराज मतदाताओं की बात की जाए तो सबसे अधिक बांसडीह विधानसभा में 275, बैरिया में 265, बेल्थरारोड में 194, रसड़ा में 178, फेफना में 124, बलिया नगर में 104 और सबसे कम सिकंदरपुर में 83 मतदाता हैं। 90 से 99 वर्ष के उम्र के जनपद में 10002 मतदाता है और 80 से 89 वर्ष के 45735 मतदाता है। 80 से 100 वर्ष के ऊपर के 56960 मतदाताओं को इस बार पोस्टल बैलेट से मतदान की सुविधा थी। इसके बाद भी इसमें मात्र 563 मतदाताओं ने पोस्टल मतदान में रुचि ली। हालांकि इसमें भी कुछ ने अब पोस्टल बैलेट से मतदान से मना करते हुए बूथ पर जाकर वोट देने में ही दिलचस्पी दिखाई है। उप जिला निर्वाचन अधिकारी एवं एडीएम राजेश कुमार सिंह ने बताया कि प्रशासन बुजुर्ग मतदाताओं को सुविधा देने के लिए भरसक प्रयास कर रहा है। हमारी कोशिश होगी कि कि किसी भी मतदाता को परेशानी न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed