फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Secretary suspended for irregularities in toilet construction

शौचालय निर्माण में अनियमिता के आरोप में सचिव निलंबित

Wed, 14 Jul 2021 10:09 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 14 Jul 2021 10:09 PM IST
विज्ञापन
Secretary suspended for irregularities in toilet construction
बलिया। सामुदायिक शौचालय निर्माण में अनियमितता के मामले में डीपीआरओ अजय कुमार श्रीवास्तव ने बेरुआरबारी ब्लॉक के करमपुर गांव के ग्राम पंचायत सचिव परमानंद गुप्ता को निलंबित कर दिया है। डीपीआरओ ने निलंबित सचिव को दुबहर ब्लॉक से संबद्ध करते हुए मामले की जांच के लिए एडीपीआरओ को नामित किया है।
विज्ञापन

करमपुर गांव के लोगों ने सामुदायिक शौचालय व गांव में बने बजरंगबली मंदिर निर्माण में धांधली की शिकायत की थी। आरोप लगाया था कि सामुदायिक शौचालय निर्माण में व्यापक पैमाने पर गड़बड़ी की गई है और मंदिर के लिए गाइडलाइन के विरुद्ध टाइल्स का भुगतान किया गया है। दोनों मामले की जांच डीपीआरओ ने मौके पर जाकर की। जांच में सामने आया कि सामुदायिक शौचालय में कई तरह की गड़बड़ी की गई है। महिला शौचालय का फर्श चालू होने से पहले ही धंस गया है। मंदिर में 99893 रुपये का भुगतान चौदहवें वित्त से किया गया है जो पंचायती राज की गाइडलाइन के विरुद्ध है।
विज्ञापन

डीपीआरओ ने प्रथम दृष्टया कार्य में अनियमितता व सरकारी धन के दुरुपयोग के आरोप में सचिव को सस्पेंड करते हुए दुबहर ब्लॉक से संबद्ध कर दिया है। डीपीआरओ ने इसकी जांच एडीपीआरओ गुलाब सिंह को सौंपी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed