फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Secretary committed a scam of Rs 1.71 lakh

Ballia News: सचिव ने 1.71 लाख का घोटाला किया

Sun, 20 Oct 2024 04:23 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 20 Oct 2024 04:23 AM IST
विज्ञापन
Secretary committed a scam of Rs 1.71 lakh
इंदरपुर । नगरा ब्लाॅक के देवरिया गांव के प्रधान चैन प्रताप ने तत्कालीन सचिव पर घपले का आरोप लगाया है। जिलाधिकारी व मुख्य विकास अधिकारी को लिखे पत्र में आरोप लगाया है कि तत्कालीन सचिव ने विद्यालय में बेंच लगाने के नाम पर रिश्तेदार के फर्म को 1.71 लाख रुपये का भुगतान कर दिया। सीडीओ ओजस्वी राज ने डीपीआरओ को जांच कर कार्रवाई का निर्देश दिया है। सीडीओ के निर्देश पर डीपीआरओ ने एडीओ पंचायत नगरा को जांच सौंपी है।
विज्ञापन

ग्राम प्रधान ने शिकायती पत्र में कहा है कि करीब तीन साल पहले 2021-22 वित्त वर्ष में तत्कालीन सचिव हर्षदेव ने स्कूल में बेंच लगाने के लिए अपने रिश्तेदार के फर्म बीके इंटरप्राइजेज को 1.71 लाख का भुगतान कर दिया। इसके बाद भी बेंच नहीं लगी। इधर, उक्त सचिव का स्थानांतरण रसड़ा ब्लॉक क्षेत्र में हो गया है। कहा कि इस बाबत जब पूर्व खंड विकास अधिकारी से शिकायत की गई तो उन्होंने समस्या निवारण के लिए एक सप्ताह का समय लिया। उसके बाद भी कार्रवाई नहीं हुई।
विज्ञापन

इस संबंध में ग्राम पंचायत देवरिया के तत्कालीन सचिव हर्षदेव का कहना है कि ग्राम प्रधान का आरोप बेबुनियाद व राजनीति से प्रेरित है। जांच के बाद स्थिति स्पष्ट हो जाएगी। नगरा के एडीओ पंचायत प्रमोद सिंह का कहना है कि सीडीओ व डीपीआरओ के निर्देश पर ग्राम प्रधान के शिकायत की जांच की जा रही है। जो भी दोषी पाया जाएगा उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed