{"_id":"61097bb48ebc3e88d6797e86","slug":"secretaries-of-two-gram-panchayats-suspended-for-embezzlement-ballia-news-vns6041084180","type":"story","status":"publish","title_hn":"गबन में दो ग्राम पंचायतों के सचिव निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गबन में दो ग्राम पंचायतों के सचिव निलंबित
विज्ञापन
बलिया। पांच माह पहले जिलाधिकारी की संस्तुति पर राज्य मुख्यालय से आए अपर आयुक्त मनरेगा और आजमगढ़ के प्राविधिक परीक्षक ने बेलहरी ब्लॉक के रेपुरा और उदवंत छपरा गांव में कराए गए विकास कार्यों की जांच थी। टीम ने जांच रिपोर्ट में कुल 7.94 लाख का गबन दिखाते हुए दोनों गांवों के सचिव और प्रधान को दोषी माना है। जांच अधिकारियों ने सचिव और प्रधानों से बराबर-बराबर गबन की धनराशि की वसूली करने और दोषी कर्मियों को निलंबित की संस्तुति की थी। डीएम के आदेश पर डीपीआरओ ने रेपुरा के सचिव रविंद्रनाथ और उदवंत छपरा के भूपेश कुमार को निलंबित कर दिया है। डीपीआरओ ने रविंद्रनाथ को हनुमानगंज ब्लॉक से संबद्ध करते हुए मामले की जांच के लिए एडीपीआरओ गुलाब सिंह को नामित किया है।
बेलहरी ब्लॉक के रेपुरा और उदवंत छपरा गांव के ग्रामीणों ने ग्राम्य विकास आयुक्त को शिकायती पत्र देकर विकास कार्यों में अनियमितता का आरोप लगाया था। जांच टीम 11 फरवरी को गांवों में पहुंची थी और विकास कार्यों का भौतिक सत्यापन किया। रेपुरा गांव में छह और उदवंत छपरा पांच ऐसे कार्य मिले, जिसमें अनियमितता बरती गई थी। कई ऐसे कार्यस्थल भी मिले, जहां कार्य कराए बिना उसका भुगतान किया गया था। जिलाधिकारी अदिति सिंह ने जांच में दोषी मिले कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई करने व दोषी कर्मियों व पूर्व प्रधानों से वसूली करने का निर्देश डीपीआरओ को दिया। डीपीआरओ ने रेपुरा के सचिव विंद्र नाथ और उदवंत छपरा के सचिव भूपेश कुमार को निलंबित कर दिया है। इन दोनों से गबन की आधी धनराशि भी वसूली का निर्देश दिया है। इसके अलावा, रेपुरा के पूर्व प्रधान राजेंद्र और उदवंत छपरा की पूर्व ग्राम प्रधान सविता देवी से गबन की आधी धनराशि वसूली का निर्देश दिया है।
जिलाधिकारी के निर्देश पर रेपुरा व उदवंत छपरा के सचिवों को निलंबित किया गया है। गबन की धनराशि दोनों सचिवों व दोनों गांव के पूर्व प्रधानों से बराबर करने का निर्देश दिया गया है। - अजय कुमार श्रीवास्तव, डीपीआरओ, बलिया