फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Searching for ancestors' village by coming to Ballia from Mauritius

मॉरीशस से बलिया आकर तलाश रहीं पूर्वजों का गांव

Sat, 09 Apr 2022 11:36 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 09 Apr 2022 11:36 PM IST
विज्ञापन
Searching for ancestors' village by coming to Ballia from Mauritius
मारिशस से आईं स्वास्ति बोले भीखा। - फोटो : BALLIA
बलिया। मॉरीशस से अपने पूर्वजों की तलाश में एक बार फिर स्वास्ति बोले भीखा बलिया पहुंची हैं। दस्तावेजों के आधार पर वह अपने पूर्वजों के गांव सिकदंरपुर के देवा जाएंगी। फिलहाल अपने मित्र दिलीप गिरी के घर रुद्रपुर में रुकी हुई हैं।
विज्ञापन

स्वास्ति बोले भीखा के परदादा मॉरीशस में जाकर बस गए थे। उस समय बलिया आजमगढ़ जनपद का हिस्सा हुआ करता था। उन्होंने बताया कि उनके पिता का नाम रामरेखा भीखा है। परिवार से कई लोग फोर्स में भी रहे हैं। 34 साल पहले स्विट्जरलैंड में वह चली गई थीं। वहां के लोग कार्यक्रमों में उनकी पहचान पूछते हैं कि वह कहां से हैं। मॉरीशस बताने पर लोग यकीन नहीं करते थे, उन्हें इंडियन बताते थे। तब उन्हें अपने पूर्वजों की मिट्टी के बारे में जिज्ञासा हुई। पहली बार वह नवंबर 2018 में भारत आईं। सोशल मीडिया के एक मित्र से मिलीं। उन्होंने स्वास्ति को उनके पूर्वजों के बिहार में होने की आशंका जताई। साथ में कोई संबंधित कागजात भी मांगा। इसके बाद वो वापस लौट गईं। मार्च 2019 में फिर इंडिया आईं। एक डाक्यूमेंट से पता चला कि उनके पूर्वज कोलकाता से पानी की जहांज से विदेश गए थे। उसके कागजात पर उनका पता सिंकदरपुर के देवा लिखा था। इस आधार पर देवा पहुंची। खोजबीन की। यहां के लोगों ने भी उन्हें हाथों हाथ लिया, लेकिन अभी पूवर्जों के बारे में कोई सटीक जानकारी नहीं मिल पाई है। उन्होंने बताया कि 2019 में उन्होंने गिरमिटिया फाउंडेशन भी बनाया। इसका काम ऐसे लोगों की मदद करना था जो अपने पूर्वजों की तलाश में यहां आ रहे हैं। कोलकाता में इसका महोत्सव भी कराया था। उन्होंने कहा कि गांव के जो जरूरतमंद लोग हैं, उनकी सहायता करने की भी योजना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed