फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Sealdah route restored before Dussehra; relief for passengers

Ballia News: दशहरा से पहले बहाल हुआ सियालदह रूट, यात्रियों को राहत

Wed, 07 Oct 2026 12:18 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 07 Oct 2026 12:18 AM IST
विज्ञापन
Sealdah route restored before Dussehra; relief for passengers
रेलवे स्टेशन पर ट्रेन में सवार होते और उतरते यात्री।संवाद
बलिया। दशहरा से पहले बिहार के राजेंद्र पुल पर चल रहा नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य पूरा होने के बाद बलिया से सियालदह और कोलकाता की ओर जाने वाली रेल सेवा पटरी पर लौट आई है। इससे त्योहार पर घर लौटने वाले यात्रियों को राहत मिली है। राजेंद्र पुल, हाथीदह और रामपुर डुमरा में निर्माण कार्य के चलते 13105 सियालदह-बलिया और 13106 बलिया-सियालदह एक्सप्रेस प्रभावित थी। 13105 एक से चार अक्तूबर और 13106 एक से पांच अक्तूबर तक निरस्त रही।
विज्ञापन

बलिया से सियालदह के लिए 13106 एक्सप्रेस रोजाना चलती है। यह ट्रेन बलिया से सुबह 8:50 बजे रवाना होकर अगले दिन तड़के सियालदह पहुंचती है। वापसी में 13105 सियालदह से चलकर बलिया पहुंचती है। त्योहारी सीजन में ट्रेनों के फिर सामान्य होने से बलिया, रसड़ा, फेफना और आसपास के क्षेत्रों से कोलकाता-सियालदह जाने वाले नौकरीपेशा, कारोबारी और प्रवासी यात्रियों को सबसे बड़ी राहत मिलेगी।
विज्ञापन


स्पेशल ट्रेनों के संचालन से मिलेगी राहत


दुर्गापूजा के दौरान कोलकाता का विशेष धार्मिक और सांस्कृतिक महत्व होने के कारण पूर्वांचल से बड़ी संख्या में लोग वहां पहुंचते हैं। त्योहारों में यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे ने कोलकाता से जुड़े विभिन्न रूटों पर स्पेशल ट्रेनों का संचालन शुरू किया है। मऊ-कोलकाता स्पेशल ट्रेन संख्या 05096 सात अक्तूबर से 25 नवंबर तक प्रत्येक बुधवार को चलेगी। वापसी में ट्रेन संख्या 05095 कोलकाता-मऊ स्पेशल आठ अक्तूबर से 26 नवंबर तक प्रत्येक बृहस्पतिवार को संचालित होगी। बलिया स्टेशन से कोलकाता और सियालदह की ओर जाने वाले यात्रियों के लिए इन ट्रेनों का संचालन अहम माना जा रहा है। त्योहार पर घर आने-जाने वाले नौकरीपेशा, कारोबारी और प्रवासी परिवारों को कन्फर्म टिकट मिलने के विकल्प बढ़ेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed