फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Sealdah Express run from Chhapra, many canceled

Ballia News: छपरा से चलाई गई सियालदह एक्सप्रेस, कई रहीं कैंसिल

Sat, 25 Feb 2023 05:10 PM IST
वाराणसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलिया
संवाद न्यूज एजेंसी, बलिया Updated Sat, 25 Feb 2023 05:10 PM IST
विज्ञापन
Sealdah Express run from Chhapra, many canceled
दोहरीकरण कार्य से ट्रेनों की लेटलतीफी जारी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बैरिया। बलिया-छपरा रेलखंड रूट से शनिवार को सुबह अपने निर्धारित समय से एक घंटे विलंब से अप ताप्ती गंगा एक्सप्रेस बलिया की तरफ रवाना हुई। अप सद्भावना एक्सप्रेस साढ़े पांच घंटे विलंब से दोपहर को रवाना हुई। बलिया से छपरा की ओर जाने वाली पहली ट्रेन डाउन पूर्वांचल एक्सप्रेस चार घंटे विलंब से गई। इसके बाद डाउन पवन एक्सप्रेस आधे घंटे विलंब से गई। ऐसे में अप में बलिया जिला मुख्यालय पर जाने वाले लोग 10 बजे सुबह तक सुरेमनपुर रेलवे स्टेशन पर परेशान रहे।

10 बजे से पहले कोई ट्रेन के प्रस्थान न होने से दर्जनों लोगों ने मायूस होकर घर लौट गए। यात्रियों का कहना है कि सुबह 10 बजे से पूर्व हमें ड्यूटी पर जाना होता है तो कई ने बताया कि समय से न पहुंचने पर जिला चिकित्सालय पर हमारा इलाज ही नहीं हो पाएगा। वहीं, डाउन में भी दोपहर से पूर्व किसी ट्रेन का प्रस्थान न होने से लोग मायूस होकर लौट गए। शनिवार को भी अप सारनाथ एक्सप्रेस, इंटरसिटी एक्सप्रेस व सभी पैसेंजर ट्रेन कैंसिल की गई। अन्य ट्रेन अप साबरमती एक्सप्रेस, डाउन सेनानी एक्सप्रेस सहित अन्य सभी ट्रेनों को डायवर्ट कर दिया गया है। बलिया-सियालदह एक्सप्रेस को छपरा से ही चलाया गया। इस बाबत स्टेशन अधीक्षक एलपी वर्मा ने बताया कि बकुलहा, सुरेमनपुर व रेवती में डबल लाइन का काम चल रहा है। इससे ट्रेनों को कैंसिल और डायवर्ट किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed