फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Sealdah-Ballia Express canceled, many trains stopped at different stations

सियालदह-बलिया एक्सप्रेस निरस्त, कई ट्रेनें विभिन्न स्टेशन पर रोकी गई

Fri, 17 Jun 2022 11:06 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 17 Jun 2022 11:06 PM IST
विज्ञापन
Sealdah-Ballia Express canceled, many trains stopped at different stations
नगर के रेलवे स्टेशन परिसर स्थित पूछताछ केंद्र पर ट्रेनों के परिचालन के बारें जानकारी लेने की लगी - फोटो : BALLIA
बलिया। अग्निपथ योजना के विरोध में शुक्रवार तड़के शहर में हुए उग्र विरोध प्रदर्शन का असर ट्रेनों के संचालन पर भी पड़ा। सुबह 8.50 बजे रवाना होने वाली सियालदह-बलिया एक्सप्रेस को निरस्त कर दिया गया। सुबह 5.55 बजे जाने वाली बलिया-वाराणसी सिटी मेमू, सुबह 9.45 बजे बलिया से औड़िहार जाने वाली पैसेंजर, वाराणसी सिटी से चलकर सुबह 8.18 बजे बलिया आने वाली स्पेशल ट्रेन ट्रेन को रद्द कर दिया गया। रेलवे स्टेशन पर तोड़फोड़ व पथराव के चलते कई ट्रेनों को दूसरे स्टेशनों पर रोक दिया गया था?
विज्ञापन

जिस समय रेलवे स्टेशन पर युवकों ने उपद्रव सुरू किया और उस मय सियालदह एक्सप्रेस और वाराणसी सिटी मेमू ट्रेन के यात्री स्टेशन पर थे। युवाओं का रुख देखते हुए यात्री स्टेशन से बाहर निकल गए। दुर्ग जाने वाली सारनाथ एक्सप्रेस छह घंटे तक छपरा स्टेशन खड़ी रही। दिल्ली जाने वाली सद्भावना एक्सप्रेस भी हाजीपुर रेलवे स्टेशन पर खड़ी रही और आठ घंटे विलंब से बलिया पहुंची। अप ताप्ती गंगा एक्सप्रेस भी पांच घंटे लेट से बलिया रेलवे स्टेशन पहुंची। डाउन गोदिया एक्सप्रेस 14 घंटे देर से बलिया रेलवे स्टेशन पहुंची। छपरा से शुक्रवार को प्रस्थान करने वाली (05445) छपरा-वाराणसी सिटी विशेष अनारक्षित गाड़ी भी निरस्त कर दी गई। वाराणसी सिटी से चलने वाली (05170) वाराणसी सिटी-बलिया विशेष अनारक्षित गाड़ी भी निरस्त कर दी गई। (15054) लखनऊ-छपरा एक्सप्रेस को औड़िहार में 07.29 घंटे रोका गया। (15084) फर्रूखाबाद-छपरा एक्सप्रेस को रसड़ा 06.52 घंटे रोका गया। (15232) गोंदिया-बरौनी एक्सप्रेस को औडिहार में रोका गया। (05172) शाहगंज-बलिया अनारक्षित एक्सप्रेस को रतनपुरा में रोका गया। बलिया से चलने वाली (05171) बलिया-शाहगंज विशेष अनारक्षित गाड़ी निरस्त कर दी गई। स्वतंत्रता सेनानी 2.30 घंटे, कामाख्या एक्सप्रेस 3.30 घंटे, गरीब नवाज 1.30 घंटे लेट चल रही थी। बवाल के कारण कई यात्रियों ने शुक्रवार को अपनी यात्री निरस्त कर दी।
विज्ञापन

0000000000000000
डुमरांव में भी प्रदर्शन
नरहीं। बिहार के बक्सर जिले के डुमरांव के पश्चिमी गुमटी पर दूसरे दिन भी आंदोलनकारियों ने रेलवे ट्रैक जाम कर दिया। इसके चलते डाउन श्रमजीवी एक्सप्रेस खड़ी रही। वहीं पटना वाराणसी पैसेजर बिहियां में खड़ी रहा। अप और डाउन में सुबह से ट्रेनों का परिचालन वाधित रहा। आंदोलनकारी ट्रैक पर बैठे थे आगजनी भी हो रही ती।
विज्ञापन
विज्ञापन

000000000000000
दुकानदारों को नुकसान, तहरीर का इंतजार
बलिया। रेलवे स्टेशन परिसर में दुकान करने वाले सर्वेश यादव अकबरपुर, इंद्रदेव पांडेय गोंडा, राजेश कुमार गुप्ता गोंडा की दुकानों को काफी क्षति पहुंची है। दुकान में काफी तोड़फोड़ हुई है। वहीं जीआरपी का कहना था कि अभी मामले की तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने के बाद मामले में कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed