{"_id":"5f43ed2f8ebc3e3ce727584a","slug":"sdm-warns-160-coters-resign-ballia-news-vns543206968","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसडीएम ने चेताया तो 160 कोटेदारों ने सौंपा त्यागपत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसडीएम ने चेताया तो 160 कोटेदारों ने सौंपा त्यागपत्र
विज्ञापन
बैरिया तहसीलदार पं. शिवसागर दूबे को सामुहिक इस्तिफा सौंपते बैरिया के कोटेदार।
- फोटो : BALLIA
बैरिया। क्षेत्र के कोटेदारों के साथ सोमवार को तहसील में हुई बैठक में उपजिलाधिकारी सुरेश कुमार पाल अधिक पैसे लेने और घटतौली की शिकायत को गंभीरता से लेते हुए ऐसा करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की चेतावनी दी। इस पर कोटेदारों ने भी प्रति क्विंटल 70 रुपये वसूल करने और कम अनाज मिलने की शिकायत की। इस पर जब एसडीएम ने चेताया तो बैरिया, मुरलीछपरा व रेवती आंशिक के 160 कोटेदारों ने सामूहिक रूप त्यागपत्र दे दिया।
बैठक में एसडीएम ने कोटेदारों को चेताते हुए कहा कि प्रतिदिन अधिक पैसा लेने और कम राशन देने की शिकायतें मिल रही हैं। अब किसी कोटेदार की शिकायत आई तो संबंधित के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी। कोटेदारों ने कहा कि पंचायत का चुनाव नजदीक है। ऐसे में लोग झूठी शिकायत कर रहे हैं। कोटेदारों ने कहा कि मार्केटिंग गोदाम में 70 रुपये प्रति क्विंटल के हिसाब से वसूली की जाती है और पचास किलो की प्रति बोरी में ढाई से तीन किलो राशन कम दिया जाता है। खाली बोरियों का वजन नहीं घटाया जाता है। प्रतिवाद करने पर मार्केटिंग इंस्पेक्टर दुकान निलंबित करवाने की धमकी देते हैं। शिकायत के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हुई। जितना कमीशन मिलता है उससे अधिक पल्लेदारी देनी पड़ती है। एनएफएसए के तहत होम डिलीवरी की व्यवस्था लागू नहीं है। यह सुन एसडीएम ने कहा कि फायदा है तो कोटेदारी करिए अन्यथा त्यागपत्र दे दीजिए। इसके बाद 160 कोटेदारों ने सामूहिक रूप से त्यागपत्र दे दिया। जिस समय कोटेदार त्यागपत्र लिख रहे थे उसी समय एसडीएम बैठक से उठाकर कहीं चले गए। कोटेदारों ने तहसीलदार शिवसागर दुबे को त्यागपत्र सौंप दिया। त्यागपत्र देने वालों में कोटेदार संघ के संरक्षक शिवनाथ सिंह, तहसील अध्यक्ष रामजी तिवारी, योगेन्द्र सिंह, दुर्गेश्वर तिवारी, अनिल पांण्डेय, ललिता पांण्डेय, शिवमंगल सिंह, टोला बाजराय, उमेश यादव आदि रहे।
-
अगर कोटेदारों की शिकायत जायज है तो उसे दूर किया जाएगा। अगर कोटेदारों ने दबाव बनाने के लिए ऐसा किया है तो उनका त्यागपत्र स्वीकार कर लिया जाएगा।- शिवसागर दुबे, तहसीलदार, बैरिया