फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   SDM removed encroachment from pond and deh land

एसडीएम ने तालाब और डीह की भूमि से हटवाया अतिक्रमण.

Fri, 26 Feb 2021 11:43 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 26 Feb 2021 11:43 PM IST
विज्ञापन
SDM removed encroachment from pond and deh land
फेफना थाना क्षेत्र के देवरिया कला गांव में अतिक्रमण हटाता जेसीबी। - फोटो : BALLIA
बलिया। फेफना थाना क्षेत्र के देवरिया कला गांव में शुक्रवार को एसडीएम सदर राजेश यादव के नेतृत्व में चार थानों की पहुंची फोर्स ने तालाब के डीह पर अवैध रूप से पलानी डालकर कब्जे को जेसीबी से हटवाया। इस दौरान प्लानी व कुश को ट्रैक्टर पर लादकर भेजवाया।
विज्ञापन

फेफना थाना क्षेत्र के देवरिया कला गांव स्थित तालाब के डीह के जमीन पर वर्षों से महिलाओं द्वारा छठ पूजा की जाती रही है। जिस पर गांव के ही कुछ लोगों द्वारा अवैध रूप से पलानी लगाकर कब्जा किया गया था। जिससे गांव में स्थिति तनावपूर्ण हो गई थी। ग्रामीणों ने एसडीएम सदर के यहां ज्ञापन देकर मामले की जांच कर अवैध रूप से पलानी लगाकर किए गए कब्जे को त्वरित हटाने की मांग की थी। जिसकी जांच पड़ताल करने के बाद एसडीएम ने फेफना, बांसडीहरोड, नरही, चितबड़ागांव एवं महिला थाने की फोर्स व पीएसी के साथ पहुंच कर अवैध रुप से लगे पलानी को जेसीबी से हटवाया। इस बाबत सदर एसडीएम राजेश कुमार यादव ने बताया कि देवरिया कला गांव के तालाब के डीह के जमीन पर कुछ लोगों द्वारा पलानी डालकर अवैध रूप से कब्जात्र् किया गया त्र्था, जिसे हटवाया गया है। जबकि कब्जा किए लोगों की पट्टे की जमीन का मामला कोर्ट में विचाराधीन है। जिसकी पड़ताल चल रही है। जहां भी पट्टे की जमीन होगी, उस पर कानूनी तरीके से कब्जा दिलाया जाएगा। इस मौके पर सीओ सदर, फेफना एसओ राजीव मिश्रा, चितबड़ागांव एसओ राजेश सिंह, नरही एसओ योगेंद्र बहादुर सिंह, बांसडीहरोड एसओ आरएस नागर, महिला थाना प्रभारी सरोज यादव समेत भारी संख्या में पुलिस व पीएसी तैनात रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed