फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Scrutiny of certificates of selected candidates will be done

चयनित अभ्यर्थियों के प्रमाणपत्रों की होगी जांच

Fri, 19 Nov 2021 06:36 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 19 Nov 2021 06:36 PM IST
विज्ञापन
Scrutiny of certificates of selected candidates will be done
बलिया। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड की ओर से जिले में चयनित किए गए विभिन्न विषयों के लगभग 470 अभ्यर्थियों के प्रमाणपत्रों की 23 से 26 नवंबर तक निर्धारित तिथियों में जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय में जांच की जाएगी। जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. बजेश मिश्र ने संबंधित अधिकारियों को निर्धारित तिथि को अभ्यर्थी समस्त अभिलेखों के साथ उपस्थित रहते हुए जांच कराना सुनिश्चित करें। इसमें शिथिलता न बरती जाएं।
विज्ञापन

जिला विद्यालय निरीक्षक ने बताया कि चयन बोर्ड की ओर से निर्देशित किया गया है कि चयनित अभ्यर्थियों के शैक्षिक अर्हता की जांच करने के बाद ही उनका कार्यभार ग्रहण कराया जाए। निर्देश के क्रम में 18 नवंबर को कला, कृषि, सामाजिक विज्ञान संस्कृत और विज्ञान विषय के चयनित अभ्यर्थियों को, 19 नवंबर को हिंदी, अंग्रेजी, उर्दू और गृह विज्ञान के चयनित अभ्यर्थियों को तथा 20 नवंबर को गणित, जीव विज्ञान व शारीरिक शिक्षा के चयनित अभ्यर्थियों की जांच होगी। इसके साथ ही तीनों दिन छूटे हुए सभी अभ्यर्थियों की 23 नवंबर को पीजीटी और 24 और 25 नवंबर को टीजीटी के अभ्यर्थियों के प्रमाणपत्रों की जांच की जाएगी। जबकि 26 नवंबर को छूटे हुए सभी अभ्यर्थियों के प्रपत्रों की की जाएगी। जांच को बेहतर ढंग से करने को लेकर विभाग द्वारा तीन टीम गठित की गई है जो सुबह 10 बजे से लेकर शाम चार बजे तक शैक्षिक अर्हता की जांच करने का कार्य करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed