फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Screens on e-rickshaw drivers

ई- रिक्शा चालकों पर शिकंजा

Fri, 08 Dec 2017 11:12 PM IST
ballia
ballia Updated Fri, 08 Dec 2017 11:12 PM IST
विज्ञापन
Screens on e-rickshaw drivers
e-rickshaw
 शहर में जाम की समस्या को देखते हुए यातायात पुलिस ने ई- रिक्शा चालकों पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। इसके तहत रिक्शा चालक चार सवारी से अधिक लेकर नहीं चल सकेंगे। साथ ही ड्राइवर के पास अब कोई भी सवारी नहीं बैठेगी। अगर दिए गए निर्देश का पालन नहीं किया गया तो चालकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

नगर में ई रिक्शा का संचालन तेजी से बढ़ा है। इससे जाम की समस्या बढ़ गई। नतीजतन यातायात पुलिस को सुगम यातायात के लिए कदम उठाना पड़ा। एक दिन पूर्व हुई बैठक में भी यातायात संचालन के लिए कई निर्णय लिए गए थे। इसी के  तहत ई रिक्शा पर चार सवारी से अधिक लेकर चलने पर प्रतिबंध लगाया गया हैा। चालकों को पुलिस ने हिदायत दी है कि वह अपने पीछे छह सवारी न बैठा कर चार सवारी ही बैठाए। जबकि अपने अगल-बगल भी अब वह सवारी नहीं बैठा सकेंगे। इसका उल्लंघन करने वाले चालकों से यातायात पुलिस सख्ती के साथ निपटेगी। यह आदेश शुक्रवार से ही प्रभावी हो जाएंगे।
विज्ञापन


यातायात प्रभारी सुरेश दुबे ने बताया कि ई-रिक्शा चालक अपने पीछे छह सवारी तथा अपने पास दो सवारी बैठाकर चलते है। जो सुरक्षा के दृष्टिकोण से अनुचित है।
इसके अलावा मानक से कम आयु के युवक भी ई-रिक्शा चला रहे हैं। जो नियम विरूद्घ है। कहा कि सुरक्षा के मद्देनजर इन सभी पर लगाम कसने की कवायद शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

चालाकों को पहली बार चेतावनी देकर छोड़ा जा रहा है। दो-चार दिन बाद इनसे सख्ती से निबटा जाएगा। मानक के अनुरुप नहीं चलने पर ई-रिक्शा चालकों के विरूद्घ सख्ती से कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed