{"_id":"64c2b1c61c813a169003094c","slug":"scorpio-collided-with-truck-two-serious-ballia-news-c-190-1-bal1001-495-2023-07-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ballia News: ट्रक से टकराई स्कार्पियो, दो गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ballia News: ट्रक से टकराई स्कार्पियो, दो गंभीर
विज्ञापन
बैरिया। एनएच-31 पर चिरैया मोड़ के पास बुधवार की देर रात ट्रक से स्कॉर्पियो टकरा जाने से स्कार्पियो सवार दो लोग घायल हो गए। घटना के बाद ट्रक चालक ट्रक लेकर मौके से भाग निकला।
बैरिया पुलिस ने स्कॉर्पियो में घायल होकर फंसे पंकज मिश्र (40) निवासी देवकी छपरा तथा संतोष कुमार (32) निवासी जमालपुर को ग्रामीणों की मदद से बाहर निकाल कर इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सोनबरसा पहुंचाया। चिकित्सकों ने दोनों को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। जिला अस्पताल में भर्ती दोनों लोगों का इलाज चल रहा है।
इसमें संतोष की स्थिति गंभीर बताई जा रही है। जिला मुख्यालय से अपने गांव देवकी छपरा स्कार्पियो से पंकज मिश्र वापस लौट रहे थे। वह स्वयं स्कॉर्पियो चला रहे थे, उनके साथ संतोष था। चिरैयामोड़ पर जब यह लोग पहुंचे, उसी दौरान वहां खड़े ट्रक को ड्राइवर बैक करने लगा, जिससे स्कॉर्पियो ट्रक से जा टकराई।