फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Schools should lock their profile on the UN-DIS Plus portal.

Ballia News: यूं-डायस प्लस पोर्टल पर प्रोफाइल लाॅक करें स्कूल

Tue, 13 Jan 2026 10:44 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 13 Jan 2026 10:44 PM IST
विज्ञापन
Schools should lock their profile on the UN-DIS Plus portal.
नगरा के बीईओ आरपी सिंह ने समस्त नोडल संकुल शिक्षक, संकुल शिक्षक, प्रधानाध्यापक और प्रभारी प्रधानाध्यापकों को निर्देशित किया है। कहा है कि सभी परिषदीय सहायता प्राप्त और मान्यता प्राप्त बेसिक और माध्यमिक के विद्यालय यू -डाइस प्लस पोर्टल पर स्कूल प्रोफाइल को तत्काल लॉक करा दें। यदि कोई कठिनाई हो तो बीआरसी से संपर्क करें।
विज्ञापन

पत्र जारी कर बीईओ ने कहा है कि विद्यालय की रंगाई-पुताई के पहले की दो फोटोग्राफ और बाद की दो फोटोग्राफ नोटकैम से जीपीएस कोऑर्डिनेट के साथ 14 जनवरी को शाम 5 बजे तक उपलब्ध करा दें। जिन विद्यालयों की रंगाई पुताई नहीं हुई है वे दो फोटोग्राफ रंगाई पुताई के पहले का भेजें।
विज्ञापन

सभी विद्यालय साक्षर भारत मिशन के अंतर्गत 10 निरक्षरों और एक वालंटियर ट्रेनर का चिह्नांकन कर उल्लास पोर्टल पर अपलोड कर दें। लक्ष्य पूरा न होने पर सीडीओ ने नाराजगी जताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीबीटी के अंतर्गत नॉट सीडेड और डुप्लीकेट की पेंडेंसी समाप्त कर दें तथा डीबीटी की धनराशि से यूनिफॉर्म, जूता-मोजा, बैग और स्वेटर खरीदने के लिए अभिभावकों को प्रेरित करें। विद्यालय खुलने पर कोई बच्चा बिना स्वेटर या यूनिफार्म के न दिखाई दे। कायाकल्प के बचे कार्य प्रधान से संपर्क कर पूरा कराएं। अपार आईडी जेनरेशन में अधिक से अधिक कार्य कराएं। अपार आईडी जनरेशन में नगरा ब्लॉक की स्थिति सबसे खराब है। 16 जनवरी के पूर्व विद्यालय की सफाई सुनिश्चित करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed