फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Schools opened, fitness of more than half of school vehicles failed

विद्यालय खुले, आधे से अधिक स्कूली वाहनों की फिटनेस फेल

Fri, 03 Sep 2021 10:08 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 03 Sep 2021 10:08 PM IST
विज्ञापन
Schools opened, fitness of more than half of school vehicles failed
बलिया। कोरोना के कारण करीब डेढ़ साल से बंद चल रहे विद्यालयों में फिर से पठन-पाठन शुरू हो गया है। उधर, स्कूल प्रबंधन ने भी बच्चों को लाने व ले जाने के लिए अपने वाहनों बाहर निकाल दिया है। इनमें बहुत से ऐसे वाहन भी हैं, जिनका फिटनेस नहीं कराया गया है। जबकि जिले में करीब 700 स्कूली वाहन पंजीकृत है। इनमें आधे से अधिक वाहनों का फिटनेस फेल हो चुका है। ऐसे में संभागीय परिवहन प्रशासन ने संबंधित वाहनों स्वामियों को नोटिस जारी करने का मन बना लिया है। साथ ही फिटनेस फेल वाहनों से बच्चों को स्कूल लाने पर प्रबंधन को चेतावनी दी है कि जांच में अगर फिटनेस ठीक नहीं मिला तो उसके लिए स्कूल प्रबंधन जिम्मेदार होगा और ऐसी गाड़ियों को नहीं चलने दिया जाएगा।
विज्ञापन

शासन के निर्देश के बाद एक सितम्बर से सभी स्कूल खुल गए हैं। ऐसे में काफी समय से खड़े स्कूल वाहनों के फिटनेस जांच कराएं बगैर ही बच्चों को स्कूल लाने व ले जाने के लिए लगा दिया गया है। अधिकांश बसों में बच्चों की सुरक्षा के लिए कोई संसाधन उपलब्ध नहीं हैं। किसी में खिड़की के शीशे टूटे हैं तो किसी बस में फर्स्ट एड बाक्स नहीं है। डग्गामार बसों को लगाकर बच्चों को घर से स्कूल लाने और भेजने का कार्य किया जा रहा है। स्कूल प्रबंधन की ओर लगाई गई अधिकांश बसों की हालत दयनीय है। बस मालिकों ने भी बसों की फिटनेस कराए बगैर बसों को सड़कों पर उतार दिया है। लंबे समय से बसों का संचालन नहीं होने के कारण कई बसें खराब हो चुकी हैं। बिना मरम्मत कराए ही उन्हें सवारी ढोने के लिए लगा दिया गया है। इन बसों में स्कूली बच्चे भी आवागमन करते हैं।
विज्ञापन

31 सितंबर तक समय वृद्धि
कोरोना के चलते हालांकि सरकार ने एक फरवरी 2021 तक वाहनों के परमिट और फिटनेस फेल होने पर एक्सटेंशन देते हुए 30 सितंबर तक समय विस्तार दे रखा है। बावजूद इसके विभाग स्कूली वाहनों के फिटनेस को लेकर नोटिस जारी करने की कवायद में जुटा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले के सभी स्कूलों के प्रबंधकों और प्रधानाचार्यों से कहा गया है कि यह सुनिश्चित करें कि छात्रों को स्कूल लाने और ले जाने वाले वाहनों के फिटनेस मापदंडों को पूरा करते हों। निर्धारित सुरक्षा मानकों को पूरा न करने वाले वाहनों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। यदि ऐसे वाहनों से किसी प्रकार की घटना होती है तो उसके लिए विद्यालय प्रबंधन जिम्मेदार होगा। - राजभूषण चौधरी, आरआई, परिवहन परिवहन विभाग, बलिया
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed