{"_id":"60d360538ebc3e3567496264","slug":"school-opening-in-ballia-ballia-news-vns5964907144","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कूल खोलने से पहले अभिभावकों ले रहे राय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्कूल खोलने से पहले अभिभावकों ले रहे राय
विज्ञापन
बलिया। एक जुलाई से स्कूल कॉलेज खोलने को लेकर माध्यमिक शिक्षा विभाग सक्रिय हो गया है। हालांकि इसके लिए विभाग अभिभावकों की सहमति लेना जरूरी मान रहा है। चूंकि कोविड-19 का प्रकोप कम होने की वजह से स्कूलों को खोलने का प्रस्ताव शासन में विचाराधीन है। इसलिए अभिभावकों का राय लेने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इसी लिहाज से जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. ब्रजेश मिश्रा ने जिलेभर के राजकीय, सहायता प्राप्त और वित्तविहीन स्कूलों के प्रधानाचार्यों को पत्र जारी कर बच्चों के अभिभावकों से सहमति पत्र लेकर जमा करने के निर्देश दिया है। ताकि स्कूल खुलने पर बच्चों को पढ़ाई का लाभ दिया जा सके।
वैसे तो पहली अप्रैल को सभी विद्यालयों में नया शैक्षिक सत्र शुरू हो चुका था। लेकिन कोविड-19 के कोरोना संक्रमण की वजह से जिले के सभी स्कूल-कालेजों को बंद कर दिया गया था। वर्तमान में स्कूलों में गर्मी का अवकाश चल रहा है। बता दें कि माध्यमिक शिक्षा विभाग के निर्देश पर संयुक्त शिक्षा निदेशक ने डीआईओएस को पत्र भेजकर एक जुलाई से स्कूलों को खोलने और पठन-पाठन के लिए अभिभावकों से सहमति लेने का निर्देश दिया है। जिसके अनुपालन में डीआईओएस ने जिले भर के स्कूलों के प्रधानाचार्यों को पत्र जारी कर दिए गए हैं।
--
शासन के निर्देश पर अभिभावकों का अभिमत जानने के लिए जिले राजकीय, सहायता प्राप्त और वित्तविहीन स्कूलों के प्रधानाचार्यों को पत्र जारी किया गया है।
डॉ.ब्रजेश मिश्रा, जिला विद्यालय निरीक्षक, बलिया।