फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   School management committees will be formed afresh

Ballia News: नए सिरे होगा विद्यालय प्रबंध समितियों का गठन

Tue, 19 Nov 2024 10:34 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 19 Nov 2024 10:34 PM IST
विज्ञापन
School management committees will be formed afresh
बैरिया। परिषदीय विद्यालयों में पुरानी प्रबंध समितियों में बदलाव करने का आदेश शासन स्तर से जारी किया गया है। अब नए सिरे से विद्यालय प्रबंध समितियों का गठन किया जाएगा। यह विद्यालय की व्यवस्था से लेकर कार्यप्रणाली की जांच करेगा। इसकी जिम्मेदारी विद्यालय के विकास की योजना बनाने, शिक्षक व बच्चों की उपस्थिति, गुणवत्तापरक शिक्षा व्यवस्था में सहयोग करने की भी होगी।
विज्ञापन


बेसिक शिक्षा विभाग की प्रमुख सचिव के निर्देश के बाद बेसिक शिक्षा विभाग प्रबंधन समिति के गठन की तैयारियाें में जुट गया है। सभी खंड शिक्षाधिकारी व प्रधानाध्यापकों को निर्देश जारी कर दिया गया है। परिषदीय विद्यालयों में व्यवस्थाओं के सकुशल संचालन के लिए विद्यालय प्रबंध समिति का गठन किया जाता है। स्कूल प्रबंध समिति में 15 सदस्य होंगे। इसमें 11 सदस्य के रूप में अभिभावकों को शामिल किया जाएगा। बाकी चार सदस्यों में विद्यालय के प्रधानाध्यापक, एएनएम, स्थानीय प्राधिकारी के निर्वाचित सदस्य और डीएम की ओर से नामित एक लेखपाल को शामिल किया जाएगा। एक दिसंबर से नई कमेटी कार्य करना शुरू कर देगी।
विज्ञापन


परिषदीय विद्यालयों में नए सिरे से प्रबंध समितियों का गठन किया जाएगा। इसके लिए शासन की मंशा के अनुसार गठन करने का आदेश प्रधानाध्यापकों को दे दिया गया है। - पंकज कुमार मिश्र, खंड शिक्षा अधिकारी, बैरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed