फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   School going student molested, FIR registered

Ballia News: स्कूल जा रही छात्रा से छेड़खानी, प्राथमिकी दर्ज

Fri, 13 Mar 2026 12:56 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 13 Mar 2026 12:56 AM IST
विज्ञापन
School going student molested, FIR registered
बांसडीह । कोतवाली क्षेत्र निवासी परिजनों ने आरोप लगाया कि स्कूल जाते समय रास्ते में एक युवक बेटी से छेड़खानी करता है। सोशल मीडिया के माध्यम से बदनाम करने की धमकी देता है। पीड़ित पिता की तहरीर पर पुलिस ने नामजद प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन

पीड़ित पिता ने कोतवाली में दी तहरीर में बताया कि बेटी जब स्कूल जाती है तो दराव निवासी आरोपी अनूप यादव छेड़खानी करता है। 9 मार्च को स्कूल जाते समय आरोपी ने बाइक से बेटी का पीछा किया और बीच रास्ते में रोक लिया। विरोध करने पर आरोपी ने अभद्र भाषा का प्रयोग किया और जान से मारने की धमकी दी। आरोपी मोबाइल पर अश्लील मेसेज भेजने के साथ ही सोशल साइट पर आपत्तिजनक वीडियो बनाकर अपलोड कर रहा है। पीड़ित परिवार का कहना है कि पूर्व में भी इस मामले में सामाजिक स्तर पर समझौता हुआ था। लेकिन आरोपी की हरकतों में कोई सुधार नहीं आया। इस मानसिक प्रताड़ना के कारण बेटी अब स्कूल जाने से भी डर रही है।
विज्ञापन

कोतवाली प्राभारी प्रवीण सिंह ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए संबंधित धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर लिया गया है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed