{"_id":"5f43ff758ebc3e4ad71244fd","slug":"schedule-of-studies-on-doordarshan-and-swayambha-channel-ballia-news-vns5432335153","type":"story","status":"publish","title_hn":"दूरदर्शन और स्वयंप्रभा चैनल पर पढ़ाई की समय सारणी तय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दूरदर्शन और स्वयंप्रभा चैनल पर पढ़ाई की समय सारणी तय
विज्ञापन
बलिया। कोरोना काल में माध्यमिक शिक्षा परिषद से जुडे़ नौवीं से 12वीं तक के विद्यार्थी अब घर बैठे पढ़ाई कर सकेेंगे। दूरदर्शन और स्वयंप्रभा चैनल पर सोमवार से शुक्रवार तक विषयवार लेक्चर वीडियो प्रसारित होंगे जिसके जरिये विद्यार्थी पढ़ाई कर सकेंगे। इसकी समय सारणी घोषित कर दी गई है। जिनके पास स्मार्ट फोन या टीवी नहीं है, ऐसे विद्यार्थियों के लिए पंचायत भवन में टीवी की व्यवस्था कराने का प्रयास है। इसके बाद भी अगर कुछ छात्र पढ़ाई से वंचित रह जाते हैं तो उसके लिए पत्राचार शिक्षा संस्थान, प्रयागराज से प्राप्त पठन पाठन से संबंधित सामग्री उनतक पहुंचाई जाएगी।
ये जानकारी जिला विद्यालय निरीक्षण भाष्कर मिश्र ने पत्रकारों से बातचीत के दौरान दी। उन्होंने बताया कि टेलीविजन से पढ़ाई की व्यवस्था 18 अगस्त से शुरू हो गई है लेकिन इसका लाभ उन्हीं को मिलता था जिनके पास लैपटाप या स्मार्टफोन थे। अब जिले के विद्यार्थी भी इसका लाभ ले सकेंगे। चयनित विशेष शिक्षकों की कक्षाओं का वीडियो दूरदर्शन व स्वयंप्रभा चैनल पर प्रसारित किया जाएगा। वीडियो में कोई त्रुटि न हो, इसलिए एनसीईआरटी के विशेषज्ञों जांच पड़ताल के बाद ही जारी होगी। शिक्षकों को भी प्रसारण देखने का निर्देश दिया गया है। अनुमान है कि करीब 80 फीसदी बच्चों को इसका लाभ मिलेगा। हर दस विद्यालय पर एक नोडल अधिकारी बनाए गए हैं, जो हर हफ्ते की समीक्षात्मक रिपोर्ट देंगे। अगर कोई टीवी पर लेक्चर देखने से वंचित रह गया तो वह माध्यमिक शिक्षा विभाग के यूट्यूब चैनल पर उपलब्ध उन वीडियो को देख सकता है।
दूरदर्शन पर 10वीं, 12वीं और स्वयंप्रभा चैनल पर नौवीं और 11वीं की वीडियो का प्रसारण
जिला विद्यालय निरीक्षक ने बताया कि कक्षावार तथा विषयवार लेक्चर्स वीडियो के माध्यम से बच्चों को पढ़ाया जाएगो। 10वीं व 12वीं के लिए दूरदर्शन यूपी पर सोमवार से शुक्रवार तक दोपहर 1 से 2 बजे तक, 2:30 से 3 बजे तक, 3:30 से 5 बजे तक, 5:30 से 6:30 बजे तक क्लास व विषयवार वीडियो प्रसारित होगा। इसी प्रकार 9वीं व 12वीं के लिए स्वयंप्रभा चैनल-22 पर सोमवार से शुक्रवार तक दिन में 11 बजे से 1 बजे तक व शाम 4:30 से 6:30 बजे तक लेक्चर वीडियो का प्रसारण होगा। दोनों चैनल पर प्रसार के लिए निर्धारित समय सारणी का व्यापक प्रचार-प्रसार विद्यालय व अन्य माध्यमों से सुनिश्चित किए जाने का निर्देश दे दिया गया है।
विज्ञापन
-
-
तीन भागों में है संशोधित पाठ्यक्रम
डीआईओएस ने बताया कि वर्तमान सत्र के लिए पाठ्यक्रम कम करते हुए संशोधित पाठ्यक्रम का विभाजन तीन भागों में किया गया है। पहला दूरदर्शन स्वयंप्रभा चैनल पर लेक्चर के पाठ्यक्रम, दूसरा छात्र द्वारा स्वयं अध्ययन किए जाने वाला पाठ्यक्रम तथा तीसरा प्रोजेक्ट वर्क से संबंधित पाठ्यक्रम। ऑनलाइन शिक्षा के लिए शिक्षक व्हाट्सएप ग्रुप का भी प्रयोग करेंगे और माध्यमिक शिक्षा विभाग के यूट्यूब चैनल पर उपलब्ध शिक्षण सामग्री को शेयर करते रहेंगे, ताकि इंटरनेट का प्रयोग करने वाले छात्र लाभान्वित हो सकें। हफ्ते में पांच दिन वीडियो देखने के बाद प्रत्येक शनिवार को दिन में 10 से 2 बजे के बीच शिक्षकों द्वारा विद्यार्थियों की जिज्ञासाओं का समाधान व्हाट्सएप या फोन द्वारा किया जाएगा। इसके लिए विद्यालय स्तर पर विषयवार शिक्षकों का मोबाइल नंबर उपलब्ध कराया जाएगा।
-
महीने के अंत में होगा मूल्यांकन
दोनों चैनल के माध्यम से प्रत्येक महीने के अंत में मूल्यांकन के लिए प्रश्न प्रसारित किया जाएगा। छात्र उन प्रश्नों के उत्तर व्हाट्सएप के माध्यम से अध्यापकों को भेजेंगे। व्हाट्सएप से जो नहीं भेज सकते उनके लिए विद्यालय में कक्षावार ड्रॉप बॉक्स की व्यवस्था होगी, जिसमें विद्यार्थी या उनका अध्यापक उत्तर डाल सकते हैं। सभी विद्यालय के प्रधानाचार्य और कक्षावार अध्यापक व्यवस्था का सफल संचालन सुनिश्चित कराएं।
-
कंट्रोल रूम स्थापित, कार्य व दायित्व का निर्धारण
जनपद स्तर पर मॉनिटरिंग के लिए डीआईओएस ने कंट्रोल रूम स्थापित किया है, जिसके नोडल एडीआईओएस राकेश कुमार (9451934692) होंगे। अन्य किसी जानकारी के लिए प्रधानाचार्य अतुल कुमार (9415254589) तथा कनिष्ठ अध्यापक विशाल गुप्ता (8726172110) से संपर्क किया जा सकता है। कंट्रोल रूम से ही व्यापक प्रचार प्रसार कराने के साथ ट्रेनिंग दी जाएगी। वर्चुअल स्कूल से संबंधित प्रत्येक गतिविधि का संचालन तथा उसका पर्यवेक्षण विद्यालय स्तर पर प्रधानाचार्य की जिम्मेदारी होगी। प्रेसवार्ता में प्रधानाचार्य अतुल कुमार, सुशील श्रीवास्तव संजय यादव आदि थे।