{"_id":"63936e7be2d2f56bb1129788","slug":"scavengers-will-send-a-seven-point-request-letter-to-the-chief-minister-ballia-news-vns687657239","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ballia News: मुख्यमंत्री को सात सूत्रीय अनुरोध पत्र भेजेंगे सफाईकर्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ballia News: मुख्यमंत्री को सात सूत्रीय अनुरोध पत्र भेजेंगे सफाईकर्मी
विज्ञापन
बलिया। उप्र ग्राम पंचायत राज सफाई कर्मचारी संघ की जिला स्तरीय बैठक कंपनी बाग में शुक्रवार को आयोजित की गई। जिसमें जनपद स्तरीय विभिन्न समस्याओं के साथ ही सात सूत्रीय मांग पत्र पर विचार-विमर्श किया गया।
ददन भारती ने कहा कि प्रांतीय नेतृत्व के आवाह्न पर जनपद के सभी विकास खंडों में कार्यरत सफाई कर्मचारियों को अनुरोध पत्र स्पीड पोस्ट या रजिस्ट्री के माध्यम से मुख्यमंत्री, प्रमुख सचिव पंचायती राज, शासन व निदेशक पंचायती राज को भेजने का निर्णय लिया गया है। उन्होंने कहा कि 13 दिसंबर को दुबहर, गड़वार, रेवती, हनुमानगंज, सोहांव ब्लाक के सफाईकर्मी अनुरोध पत्र भेजेंगे।
वहीं, 15 दिसंबर को बांसडीह, बेरुआरबारी, मनियर, पंदह, मुरलीछपरा के सफाईकर्मी अनुरोध पत्र भेजेंगे। 17 दिसंबर को रसड़ा, चिलकहर, नगरा, बेलहरी, बैरिया, नवानगर, सीयर के सफाईकर्मी अपना अनुरोध पत्र भेजेंगे। बैठक में हरेंद्र कुमार चौहान, संजीव कुमार साहनी, मुन्ना प्रसाद, नंदलाल भारती, शिवजी प्रसाद, संजय कुमार राम, सुरेश प्रसाद, राकेश कुमार चौहान, चेंगन पासवान, छोटेलाल, धर्मेंद्र चौहान, कन्हैया राम, उमाशंकर रावत, संतोष कुमार रावत आदि रहे।