{"_id":"6a2d9f3ef8ae7f224a026a3b","slug":"save-the-fields-campaign-to-run-in-nagra-block-from-june-16-ballia-news-c-190-1-svns1008-166262-2026-06-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ballia News: 16 जून से नगरा ब्लॉक में चलेगा खेत बचाओ अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ballia News: 16 जून से नगरा ब्लॉक में चलेगा खेत बचाओ अभियान
विज्ञापन
इंदरपुर। कृषि भूमि की उर्वरा शक्ति को संरक्षित करने और किसानों को संतुलित खेती के प्रति जागरूक बनाने के उद्देश्य से नगरा विकासखंड में 16 जून से 18 जून तक ‘खेत बचाओ अभियान’ चलाया जाएगा।
शासन के निर्देश पर आयोजित इस विशेष अभियान के तहत कृषि विभाग की टीम गांव-गांव पहुंचकर किसानों को मृदा संरक्षण और वैज्ञानिक खेती के प्रति जागरूक करेगी। अभियान के तहत नगरा ब्लॉक की करनी, विसरुफ, भीमपुरा नंबर-1, कोठियां तथा ढेंकवारी ग्राम पंचायतों का चयन किया गया है। इन गांवों में कृषि विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी किसानों से संवाद कर उन्हें खेतों की उत्पादकता बनाए रखने और रासायनिक उर्वरकों के संतुलित उपयोग के बारे में जानकारी देंगे।
एडीओ कृषि योगेंद्र चौहान ने बताया कि अभियान के दौरान कृषि विभाग के प्राविधिक सहायक, एटीएम एवं बीटीएम किसानों के बीच पहुंचकर उन्हें अत्यधिक रासायनिक खादों के प्रयोग से होने वाले नुकसान के बारे में जागरूक करेंगे। साथ ही अधिक उत्पादन और बेहतर मृदा स्वास्थ्य के लिए बायो फर्टिलाइजर, गोबर की खाद तथा अन्य जैविक संसाधनों के उपयोग को बढ़ावा देने पर विशेष जोर दिया जाएगा।
विज्ञापन
एडीओ कृषि ने बताया कि अभियान की प्रगति और प्रभावशीलता की निगरानी ब्लॉक स्तर से की जाएगी, जिससे शासन की मंशा के अनुरूप किसानों तक अधिक से अधिक लाभ पहुंचाया जा सके।