फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Save children from malnutrition: Minister of State

बच्चों को कुपोषण से बचाएं: राज्यमंत्री

Wed, 24 Mar 2021 11:10 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 24 Mar 2021 11:10 PM IST
विज्ञापन
Save children from malnutrition: Minister of State
टाउनहाल में राष्ट्रीय पोषण अभियान के अंतर्गत ‘जन आन्दोलन’ कार्यक्रम के तहत बीसी सखी प्रमाण पत्र - फोटो : BALLIA
बलिया। प्रदेश सरकार के चार वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में राष्ट्रीय पोषण अभियान के अंतर्गत जन आंदोलन कार्यक्रम बुधवार को टाउन हाल के सभागार हुआ। मुख्य अतिथि संसदीय कार्य एवं ग्रामीण विकास राज्यमंत्री आनंद स्वरूप शुक्ला ने हस्ताक्षर अभियान की शुरूआत की। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के निर्देश पर राष्ट्रीय पोषण अभियान के तहत 16 मार्च से 31 मार्च तक यह अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान में महिलाओं को राष्ट्रीय पोषण से संबंधित एवं विभाग के विभिन्न योजनाओं की जानकारियां दी जा रही हैं।
विज्ञापन

कहा कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ता व सहायिका के माध्यम से महिलाओं को जागरूक किया जाए, ताकि वे अपने बच्चों को कुपोषण से बचा सके। हर महिला को संतुलित आहार व पोषक तत्वों के बारे में मूलभूत जानकारी हो। राज्यमंत्री शुक्ल ने हरी सब्जियों के प्रयोग व हर किसी को अपने-अपने घर के सामने सहजन का पेड़ लगाने का भी आवाह्न किया। बताया कि इसमें अनेक प्रकार की विटामिन है। बताया कि प्रदेश के 826 विकास खंडों में 240 में पोषाहार उत्पाद की स्थापना हो रही है। शेष ब्लाकों में जहां उत्पाद नहीं हो पा रहा है, वहां पोषाहार स्वयं सहायता समूह के माध्यम से वितरण कराया जा रहा है। गांव में महिलाओं को बैंकिंग सुविधाओं में दिक्कत ना हो इसके लिए हर गांव में बीसी सखी का चयन हुआ है। जहां कोटेदार गड़बड़ी करता है तो कोटे की दुकान को निरस्त कर स्वयं सहायता समूह को कोटे की दुकान चलाने को दी जा रही है। प्रदेश के 1482 कोटे की दुकान स्वयं सहायता समूह संचालित कर रही हैं। उन्होंने कहा कि स्वच्छता के क्षेत्र में तमाम सराहनीय कार्य के साथ सरकार ने हर घर शौचालय सुनिश्चित कराया। सामुदायिक शौचालय का निर्माण कराया गया। इस मौके पर सीडीओ प्रवीण वर्मा, जिला कार्यक्रम अधिकारी डिप्टी कलेक्टर सीमा पांडेय, सीडीपीओ सुरेंद्र यादव आदि रहे।
विज्ञापन

पशुपालकों को लाभार्थी परक योजनाओं की जानकारी देने के साथ दिए गए प्रमाणपत्र
बलिया। प्रदेश सरकार के चार वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में बुधवार को जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में संचालित 17 अस्थायी व वृहद गोवंश आश्रय स्थलों एवं नगरीय क्षेत्र के 10 गोवंश आश्रय स्थलों पर गोपूजन का कार्यक्रम हुआ। इसमें पशुपालकों को आर्थिक उन्नति के लिए महत्वपूर्ण जानकारी देने के साथ-साथ लाभार्थीपरक योजनाओं के प्रमाण पत्र भी वितरित किए गए। इस अवसर पर गोष्ठी भी आयोजित की गई, जिसमें पशुपालकों को पशुओं को इयर-टैगिंग एवं खुरपका-मुंहपका टीकाकरण अभियान, मुख्य मंत्री सहभागिता योजना, राष्ट्रीय कृत्रिम गर्भाधान, पशुधन बीमा आदि कार्यक्रमों के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। विकास खंड सोहांव में मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. अशोक मिश्र ने पशुपालन के जरिए आर्थिक विकास के महत्वपूर्ण टिप्स दिए। उन्होंने बताया कि किस तरह पशुओं को विभिन्न प्रकार की बीमारियों से बचाया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आयुष्मान कार्ड का हुआ वितरण, नए भी बने
बलिया। योगी सरकार के चार वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में बुधवार को पूरे जिले में अभियान चलाकर प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के अंतर्गत लाभार्थियों में आयुष्मान कार्ड का वितरण किया गया। कॉमन सर्विस सेंटर के जिला प्रबंधक अजय कुमार दूबे ने बताया कि करीब 800 से अधिक नए आयुष्मान कार्ड का रजिस्ट्रेशन भी हुआ।

रोजगार के लिए आर्थिक सहायता उपलब्ध करा रही सरकार
बांसडीह। सरकार के चार साल पूरे होने के अवसर पर बुधवार को बांसडीह विकास खंड कार्यालय पर मिशन श्रमिक कल्याण कार्यक्रम के अंतर्गत रोजगार मेला का आयोजन किया गया। जिसका शुभारंभ भाजपा प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य विनोद शंकर दूबे ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा श्रमिकों के लिए कई लाभकारी योजनाएं चला रही हैं। इसके साथ ही उन्हें रोजगार के लिए आर्थिक सहायता भी उपलब्ध करा रही है। श्रम विभाग द्वारा पात्र लाभार्थियों को प्रमाण पत्र के साथ ही जॉब कार्ड वितरित किया गया। इस अवसर पर डॉ. विनोद सिंह, ओमप्रकाश सिंह, संतोष दूबे, दीपक श्रीवास्तव, तरुण सिंह, जितेंद्र दूबे, गौतम दूबे, मोहमद बसीर, अमर सिंह, राजेंद्र सिंह, दिनेश तिवारी, राजेश प्रजापति, तेजा रावत आदि रहे। संचालन बांसडीह खंड विकास अधिकारी रणजीत कुमार ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed