फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Sattu will become the brand of Ballia, efforts begin

सत्तू बनेगा बलिया का ब्रांड, प्रयास शुरू

Thu, 29 Sep 2022 10:12 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 29 Sep 2022 10:12 PM IST
विज्ञापन
Sattu will become the brand of Ballia, efforts begin
जिलाधिकारी की अध्यक्षता में बृहस्पतिवार को कलक्ट्रेट में में उद्योग बंधु की बैठक हुई। इस दौरान व्यापारियों और उद्यमियों की ओर से समस्याएं उठाई गईं। जिलाधिकारी ने इनके समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया। इस दौरान बलिया के सत्तू को लेकर अधिकारी गंभीर दिखे। इसे जिले के लिए ब्रांड बनाने को व्यापारियों से सहयोग मांगा गया। ताकि रणनीति बनाकर इसे एक ब्रांड के रूप में विकसित किया जाए।
विज्ञापन

बैठक के दौरान व्यापारियों ने मांग की कि लोहिया मार्केट सभी ट्रेडों को बसाया जाए, ताकि ये पूरा मार्केट बन सके। व्यापारियों ने बलिया-बनारस के लिए बसों की कमी का मुद्दा उठाया। इस पर डीएम ने एआरएम को निर्देशित किया। व्यापारियों ने रेलवे क्रासिंग पर मीट की दुकान से उठने वाली दुर्गंध का मुद्दा भी उठाया। चेकिंग के दौरान बिजली विभाग के तानाशाही पूर्ण रवैये का मामला भी उठाया गया। एफएसडीए विभाग की भी खूब शिकायत हुई। दुकानदारों से लिए गए सैंपलों की रिपोर्ट आने में देरी। एडीएम कोर्ट में फाइलें पेंडिंग रहने के मामले को उठाया गया। इस पर जिलाधिकारी ने विभाग को फटकार लगाते हुए सुधार के लिए निर्देशित किया। डाकघर में आधार, स्टेटमेंट को लेकर समस्या बापू भवन और आसपास की सफाई का मुद्दा भी व्यापारियं ने उठाया। सत्तू को ब्रांड बनाने को लेकर सीडीओ ने व्यापारियों से सहयोग मांगा। राजकीय मिनी औद्योगिक आस्थान जिगनीखास के मरम्मत के लिए आगणन कार्य पर विचार किया गया। राजकीय औद्योगिक आस्थान माधोपुर रसड़ा में भूखंडपर अवैध कब्जा हटाने के प्रस्ताव पर विचार विमर्श किया गया।मिनी उद्योग आस्थान जिगनीखास में सभी रिक्त भूखंड के आवंटन पर विचार विमर्श किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed