फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Sati Mai Pokhara will be beautified with 30 lakhs

Ballia News: 30 लाख से होगा सती माई पोखरे का सुंदरीकरण

Sun, 11 Dec 2022 10:24 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 11 Dec 2022 10:24 PM IST
विज्ञापन
Sati Mai Pokhara will be beautified with 30 lakhs
सहतवार। नगर पंचायत की ओर से कस्बे के सती माई स्थान के पास स्थित पोखरे के सुंदरीकरण का कार्य लगभग 30 लाख की लागत से किया जाएगा। शासन की ओर से नगरी झील, तालाब, पोखरी सुंदरीकरण योजना के तहत इसे स्वीकृति दी गई है। नगर पंचायत की ओर से पिछले दिनों इसका प्रस्ताव तैयार कर नगर विकास विभाग को भेजा गया था।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों की मान्यता है कि मांगी गई हर मुराद मां सती मंदिर में पूरी होती है। मंदिर के पास ही ढाई एकड़ में पोखरा है। इसके पास ही ब्रह्मस्थान और शिव मंदिर भी है। यह नगर पंचायत के वार्ड नंबर 12 में पड़ता है। नगर पंचायत की ओर से यहां पर लाइट आदि भी लगाई गई है। प्रत्येक वर्ष यहां पर रामकथा का आयोजन किया जाता है। नगर पंचायत अध्यक्ष सरिता सिंह ने बताया कि नगरीय झील, तालाब, पोखरा योजना के तहत इस तालाब के सुंदरीकरण के लिए प्रस्ताव शासन को भेजा गया था। शासन ने 29.98 लाख की परियोजना को स्वीकृति देते हुए पहली किस्त में छह लाख रुपये की धनराशि भी जारी की है। ईओ मृदुल कुमार ने बताया कि धनराशि से पोखरे के घाट पर सीढ़ियों के निर्माण के साथ ही सती माता स्थान और ब्रह्म बाबा स्थान का सुंदरीकरण कराया जाएगा। जल्द ही इस पर कार्य शुरू कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed