फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Saryu's Fury: Six houses swallowed by the river in Gopalnagar Tadi; 12 more at risk.

सरयू का रौद्र रूप: गोपालनगर टाड़ी में छह मकान नदी में समाए, 12 जद में

Tue, 14 Jul 2026 01:56 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 14 Jul 2026 01:56 AM IST
विज्ञापन
Saryu's Fury: Six houses swallowed by the river in Gopalnagar Tadi; 12 more at risk.
बैरिया क्षेत्र के गोपालनगर टाड़ी गांव में सरयू नदी के कटान के चलते अपने हाथों अपने आ​शियाना को
बैरिया। बैरिया क्षेत्र के गोपालनगर टाड़ी में रविवार की आधी रात कटान होने से छह लोगों के मकान सरयू नदी में समा गए। 12 लोगों के मकान कटान के मुहाने पर हैं। कटान के डर से लोग अपने हाथों से वर्षों की मेहनत से बनाए घरों को उजाड़कर ट्रैक्टरों पर सामान लादकर सुरक्षित स्थानों की ओर पलायन कर रहे हैं।
विज्ञापन

रविवार रात स्वामीनाथ यादव, किशोरिया देवी पत्नी हरिचरण यादव, अनिल यादव, श्रीनिवास यादव और वीरेंद्र यादव के मकान कटान की भेंट चढ़ गए। वहीं बबन यादव, राजकुमार यादव, सत्यदेव यादव समेत 10 से ज्यादा लोगों के मकान जद में हैं। कटान रोकने के लिए बाढ़ विभाग की ओर से प्लास्टिक की बोरियों में मिट्टी भरकर कटान स्थल पर डाली जा रही है, लेकिन ग्रामीणों का आरोप है कि इससे कोई प्रभावी राहत नहीं मिल रही।
विज्ञापन

कटान की तीव्रता से नाराज ग्रामीणों ने सोमवार को मौके पर तहसील प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। उन्होंने बाढ़ विभाग और प्रशासन पर समय रहते प्रभावी कटानरोधी कार्य नहीं कराने का आरोप लगाया। ग्रामीणों ने क्षेत्रीय सांसद और विधायक पर भी इस गंभीर समस्या के प्रति पर्याप्त संवेदनशीलता नहीं दिखाने का आरोप लगाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, गोपालनगर और वशिष्ठनगर की सीमा पर भी सरयू नदी ने कटान शुरू कर दिया है। ग्रामीणों के अनुसार नदी अब बस्ती से महज 20 मीटर की दूरी पर बह रही है। गोपालनगर टाड़ी स्थित प्राथमिक विद्यालय भी कटान के गंभीर खतरे की जद में आ गया है। विद्यालय कटान स्थल से महज 10 मीटर की दूरी पर स्थित है। सोमवार को विद्यालय में छात्र-छात्राएं पढ़ाई कर रहे थे। ग्रामीणों का कहना है कि विद्यालय को तत्काल सुरक्षित स्थान पर स्थानांतरित नहीं किया गया तो कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है।
-----------
अधिकारी बोले: रिपोर्ट की दोबारा होगी जांच
नायब तहसीलदार बैरिया अनिल यादव ने बताया कि लेखपाल आशुतोष पांडे सोमवार को मौके पर गए थे। उनकी जांच रिपोर्ट में किसी भी आवासीय मकान के सरयू नदी में विलीन होने की पुष्टि नहीं हुई है। रिपोर्ट के अनुसार केवल एक गैर-आवासीय मकान नदी में समाया है। उन्होंने कहा कि मैं स्वयं पूरे मामले की दोबारा जांच करा रहा हूं। यदि लेखपाल की रिपोर्ट गलत पाई जाती है तो पुनः जांच के बाद नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

------------
विधायक ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र

सिकंदरपुर। सरयू नदी के बढ़ते जलस्तर से सिकंदरपुर तहसील के दियारा क्षेत्र में कटान पर क्षेत्रीय विधायक जियाउद्दीन रिजवी ने मुख्यमंत्री, सिंचाई मंत्री और प्रमुख सचिव को पत्र लिखकर तुरंत बचाव कार्य शुरू कराने की मांग की है। विधायक ने बताया कि पुरुषोत्तमपट्टी गांव में कटान भयावह रूप ले चुकी है, जिससे ग्रामीणों के सामने आजीविका का संकट खड़ा हो गया है। विधायक और स्थानीय किसानों ने अधिकारियों से मौके का निरीक्षण कर तुरंत रैंप निर्माण और बोल्डर गिराने जैसे सुरक्षात्मक कार्य शुरू करने की अपील की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed