फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Saryu Yamuna will run through changed route

Ballia News: बदले मार्ग से चलेगी सरयू यमुना

Fri, 13 Jan 2023 11:53 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 13 Jan 2023 11:53 PM IST
विज्ञापन
Saryu Yamuna will run through changed route
बलिया। उत्तर रेलवे के फिरोजपुर मंडल पर स्थित सानेहवाल-अम्बाला- सहारनपुर रेल खंड पर 16 से 30 जनवरी तक सिंगनलिंग कार्य तथा सानेहवाल स्टेशन पर नान इण्टरलॉक कार्य, इलेक्ट्रानिक इण्टरलॉकिंग एवं यार्ड रिमाडलिंग कार्य को लेकर गाड़ियों के रूट में परिवर्तन किया गया है। जयनगर से 15, 17 और 24 जनवरी को चलने वाली (14649) सरयू यमुना एक्सप्रेस अम्बाला-चण्डीगढ़-सानेहवाल-लुधियाना के रास्ते चलाई जाएगी। यह गाड़ी राजपुरा, सरहिन्द, गोविन्दगढ़ एवं खन्ना स्टेशनों पर नहीं रुकेगी। जयनगर से 22 जनवरी को चलने वाली (14649) सरयू यमुना एक्सप्रेस अम्बाला-राजपुरा-धुरी-लुधियाना के रास्ते चलाई जाएगी। यह गाड़ी सरहिन्द, गोविन्दगढ़ एवं खन्ना स्टेशनों पर नहीं रुकेगी।
विज्ञापन

वहीं, वाराणसी मंडल पर स्थित छपरा-बलिया रेल खंड के गौतम स्थान-मांझी स्टेशन के मध्य दोहरीकरण कार्य एवं मांझी स्टेशन के यार्ड रिमाडलिंग के लिए 12 से 15 जनवरी तक प्री- नॉन इंटरलॉक एवं 15 से 17 जनवरी, 2023 तक नॉन-इन्टरलॉक कार्य किया जाएगा। इससे 05135/05136 छपरा-औड़िहार-छपरा सवारी गाड़ी, 05446/05445 छपरा-वाराणसी सिटी-छपरा सवारी गाड़ी 17 जनवरी तक निरस्त रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed