फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Saryu's water level approaching the danger mark

लाल निशान छूने को आतुर है सरयू नदी

Thu, 09 Jul 2020 09:54 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 09 Jul 2020 09:54 PM IST
विज्ञापन
Saryu's water level approaching the danger mark
बेल्थरारोड। सरयू का जलस्तर लाल निशान के करीब पहुंच गया है। जलस्तर में वृद्धि से बाढ़ की संभावना प्रबल हो गई है। केंद्रीय जल आयोग के अनुसार बृहस्पतिवार को अपराह्न जलस्तर 63.810 मीटर दर्ज किया गया, जो लाल निशान से 20 सेंटीमीटर कम है। पिछले 48 घंटे से एक सेंटीमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से जलस्तर में वृद्धि हो रही है। आयोग ने अगले 24 घंटे में जलस्तर में वृद्धि जारी रहने का पूर्वानुमान किया है। बाढ़ का पानी तेजी से रिहायशी क्षेत्रों की ओर बढ़ने लगा है। हाहानाला से चैनपुर गुलौरा और टंगुनिया के कई किलोमीटर भूभाग में बाढ़ का पानी फैल गया है। नदी का पानी टीएस बंधे को छू रहा है। जलस्तर में वृद्धि से चैनपुर गुलौरा, महुआतर, टगुनिया, खैरा खास, तुर्तीपार, मझवलिया, बेल्थराबाजार, सहिया, सोनबरसा, हल्दीरामपुर आदि ग्रामों के लोग बाढ़ की आशंका को लेकर भयभीत हैं। जलस्तर लाल निशान से महज 20 सेंटीमीटर नीचे है और जलस्तर में वृद्धि का क्रम चल रहा है। ऐसे में जलस्तर में इसी तरह वृद्धि का सिलसिला जारी रहा तो अगले 24 घंटे के अंदर जलस्तर लाल निशान को पार कर लेगा। इसको लेकर तटवर्ती दर्जनों ग्रामों के हजारों लोग बाढ़ के खतरे को लेकर परेशान हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed