फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Saryu riverbank erosion threatens the very existence of villages

Ballia News: सरयू कटान से गांवों के अस्तित्व पर संकट

Thu, 29 Oct 2026 01:54 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 29 Oct 2026 01:54 AM IST
विज्ञापन
Saryu riverbank erosion threatens the very existence of villages
बांसडीह तहसील परिसर में बाढ़ और कटान से निजात दिलाने की मांग को लेकर तहसील परिसर में आयोजित प्र
बांसडीह। सरयू नदी की कटान से तटवर्ती गांवों के अस्तित्व पर संकट मंडरा रहा है। सैकड़ों ग्रामीणों ने इसके स्थायी समाधान की मांग की है।
विज्ञापन

सपा छात्र सभा के जिलाध्यक्ष प्रवीण सिंह विक्की के नेतृत्व में मुख्यमंत्री को संबोधित छह सूत्री ज्ञापन उपजिलाधिकारी पुष्कर मिश्रा को सौंपा गया। ज्ञापन में कटान रोकने के लिए स्थायी इंतजाम करने की मांग की गई। भूमिहीन परिवारों के पुनर्वास और बाढ़-कटान से हुए नुकसान की भरपाई पर जोर दिया गया। सुल्तानपुर पोखरा और महाराजपुर में स्थायी ठोकर निर्माण की मांग प्रमुख रही। कटान में जमीन गंवा चुके परिवारों को आवासीय पट्टा देने की बात कही गई। उन्हें प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ और कृषि भूमि के नुकसान का मुआवजा भी मांगा गया। जर्जर जयनगर-पर्वतपुर रेगुलेटर का आधुनिक तकनीक से पुनर्निर्माण कराने की मांग भी शामिल थी।

वर्ष 2023 से 2026 के बीच नष्ट हुई जमीन का दोबारा सर्वे कराने की मांग की गई। राजस्व अभिलेखों और खतौनी में सुधार करने पर भी जोर दिया गया। प्रभावित किसानों को फसल क्षति का मुआवजा और किसान क्रेडिट कार्ड का ऋण माफ करने की मांग की गई। जयनगर से नौका गांव तक रिंग बांध की मरम्मत और उच्चीचीकरण की बात भी ज्ञापन में थी। ग्रामीणों ने ''अस्तित्व बचाओ आंदोलन'' की मांगों पर तत्काल संज्ञान लेने की अपील की। इस मौके पर अमन सिंह, रजनीश यादव, अनिकेत, सनी, राहुल सिंह, शाश्वत परिहार, संजीत यादव, चंदन राजपाल, मंटू, रंजीत यादव, अंजनी कुमार, सोनू कुमार, अजीत कुमार, अखिलेश, दिलीप मिश्रा आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed