फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Saryu river stopped, people breathed a sigh of relief

सरयू नदी की रफ्तार थमी, लोगों ने ली राहत की सांस

Sat, 25 Jul 2020 10:48 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 25 Jul 2020 10:48 PM IST
विज्ञापन
Saryu river stopped, people breathed a sigh of relief
बेल्थरारोड। लाल निशान से ऊपर बहने वाली सरयू नदी के तेवर तल्ख हो गए हैं। नदी का पानी तटवर्ती क्षेत्रों में फैल गया है। हजारों एकड़ फसल नदी के पानी में जलमग्न होकर बर्बादी के कगार पर पहुंच गई है। केंद्रीय जल आयोग के अनुसार शनिवार को अपराह्न जलस्तर 64. 640 मीटर दर्ज किया गया। जो लाल निशान 64.010 से 63 सेंटीमीटर अधिक है।
विज्ञापन

आयोग ने अगले 24 घंटे में जलस्तर में स्थिरता का पूर्वानुमान किया है। हाहा नाला, तुर्तीपार और हल्दीरामपुर रेगुलेटर पर पानी का दबाव बढ़ गया है। तुर्तीपार रेगुलेटर से पानी का रिसाव हो रहा है, जिससे आसपास के एक दर्जन ग्रामों के खेत जलमग्न हो गए हैं। लाल निशान से ऊपर बहने वाली नदी की प्रकृति में दोपहर से ठहराव हो गया। नदी का जलस्तर स्थिर हो जाने से तटवर्ती दर्जनों ग्रामों के हजारों लोगों ने राहत की सांस ली है। फिर भी नदी के मिजाज में अप्रत्याशित परिवर्तन को लेकर लोगों में भय बना हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed