फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Saryu river continues its ups and downs

सरयू नदी में उतार-चढ़ाव का सिलसिला जारी

Mon, 27 Jul 2020 09:03 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 27 Jul 2020 09:03 PM IST
विज्ञापन
Saryu river continues its ups and downs
बेल्थरारोड। सरयू के तेवर नरम पड़ गए है। लाल निशान से 24 सेमी उपर बहने वाली नदी के जलस्तर में पिछले एक पखवारे से उतार-चढ़ाव का सिलसिला बना हुआ है। केंद्रीय जल आयोग के अनुसार सोमवार की शाम जलस्तर 64.250 मीटर दर्ज किया गया। जो लाल निशान 64.010 से 24 सेमी अधिक है। नदी के जलस्तर में पिछले 24 घंटे से घटाव हो रहा है। आयोग का कहना है कि आधा-आधा सेमी प्रतिघंटे की रफ्तार से जलस्तर में कमी हो रही है। आयोग ने अगले 24 घंटे में जलस्तर कम होने का पूर्वानुमान किया है।
विज्ञापन

जलस्तर में कमी से तटवर्ती दर्जनों ग्रामों के हजारों लोगों ने राहत की सांस ली है। लेकिन जलस्तर लाल निशान से अभी भी उपर है। नदी का पानी तटवर्ती क्षेत्रों स्त्रत्त्फैल गया है। हाहानाला से लेकर चैनपुर गुलौरा, टंगुनिया आदि ग्रामों के करीब तीन किमी भूभाग में नदी का पानी फैल गया है। हजारों एकड़ फसल जलमग्न हो गई है। पशुओं के लिए चारे की समस्या उत्पन्न हो गई है। तुर्तीपार रेगुलेटर से पानी का रिसाव हो रहा है। जिससे आसपास के गांवों की सैकड़ों एकड़ फसल पानी में डूबकर बर्बाद होने के कगार पर है। जल स्तर में उतार-चढ़ाव से बाढ़ का खतरा बना हुआ है। उधर बाढ़ को लेकर प्रशासन अलर्ट है। बाढ़ की खतरे से निपटने के लिए प्रशासनिक तैयारी पूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed