{"_id":"5f1d7da18ebc3e9f667565e8","slug":"saryu-flowing-29-cm-above-the-danger-mark-ballia-news-vns5379385142","type":"story","status":"publish","title_hn":"खतरा निशान से 29 सेमी ऊपर बह रही सरयू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खतरा निशान से 29 सेमी ऊपर बह रही सरयू
विज्ञापन
सहतवार। चांदपुर सिंचाई विभाग के डाक बंगले के पास स्थित गेज पर रविवार की सुबह आठ बजे सरयू का जलस्तर 58.29 पर रहा। यहां सरयू नदी खतरे के निशान से 29 सेमी उपर बह रही है जबकि शनिवार की शाम को 58.22 मीटर थी।
बाढ़ की स्थिति को देखते हुए शनिवार की शाम बांसडीह नायब तहसीलदार गुलाब चंद्रा व बाढ़ विभाग के जेई निमेश गुप्ता ने मौके पर जाकर स्थिति का जायजा लिया और उपस्थित कर्मचारियों को बाढ़ से निपटने के लिए आवश्यक निर्देश दिया।
उधर, सरयू का जलस्तर लगातार बढ़ने के कारण चांदपुर पुरानी बस्ती, कोलकला बिंदबस्ती, महाराजपुर, रामपुर नंबरी के सैकड़ों किसानों के मक्का व धान की फसल डूब गई है। लोगों ने प्रशासन से नाव की व्यवस्था कराने की मांग की है।