फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Saryu flowing 12 cm above the red mark

Ballia News: लाल निशान से 12 सेमी ऊपर बह रही सरयू

Thu, 22 Aug 2024 05:45 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 22 Aug 2024 05:45 AM IST
विज्ञापन
Saryu flowing 12 cm above the red mark
बेल्थरारोड/रामगढ़। सरयू नदी के जलस्तर में उतार-चढ़ाव का सिलसिला जारी रहने के बाद नदी खतरे के निशान से 12 सेंटीमीटर ऊपर बह रही है। जलस्तर में वृद्धि का क्रम जारी है। गंगा भी बढ़ाव पर है। तटवर्ती इलाकों के 350 गांवों में हजारों लोग सहमे हुए हैं।
विज्ञापन

केंद्रीय जल आयोग के अनुसार बुधवार की शाम सरयू का जलस्तर 64.13 मीटर दर्ज किया गया, जो लाल निशान 64.01 मीटर से 12 सेंटीमीटर अधिक है। लाल निशान से 12 सेंटीमीटर ऊपर बहने वाली नदी के तेवर उग्र हो गए हैं। आयोग ने अगले 24 घंटे में एक-एक सेंटीमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से जलस्तर में वृद्धि होने का पूर्वानुमान किया है। इसी तरह जलस्तर में वृद्धि का सिलसिला जारी रहा तो लोगों को बाढ़ की विभीषिका का सामना करना पड़ेगा।
विज्ञापन

रामगढ़ संवाददाता के अनुसार, गंगा का जलस्तर अब धीरे-धीरे मीडियम फ्लड लेवल के करीब पहुंच गया है, जिससे बाढ़ आने की प्रबल संभावना बनती जा रही है। अगर गंगा मीडियम फ्लड लेवल को पार कर हाई फ्लड लेवल की ओर बढ़ती है तो दर्जनों गांव टापू में तब्दील हो सकते हैं। गंगा के जलस्तर में धीरे-धीरे वृद्धि होने के कारण रस बाढ़ के हालात हो चले हैं। गंगा के मुहाने पर बसे लोग सकते में हैं। गंगा का जलस्तर हाई फ्लड लेवल की ओर बढ़ा तो काफी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। केंद्रीय जल आयोग गायघाट के अनुसार गंगा का जलस्तर 58. 310 मीटर दर्ज की गई साथ ही प्रति घंटा 1 सेंटीमीटर का बढ़ाव बना हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed