फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Sari stuck in wheel, woman dies

पहिए में फंस गई साड़ी, महिला की मौत

Sun, 02 Oct 2022 11:45 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 02 Oct 2022 11:45 PM IST
विज्ञापन
Sari stuck in wheel, woman dies
जयप्रकाश नगर। इलाज कराकर घर वापस आ रही महिला की साड़ी बाइक के पहिए में फंसने से महिला सड़क पर गिरकर घायल हो गई। उसे इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सोनबरसा ले जाया गया। यहां से प्राथमिक उपचार कर चिकित्सकों ने जिला अस्पताल और वहां से वाराणसी के लिए रेफर कर दिया। वाराणसी पहुंचने से पूर्व ही महिला ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

बैरिया थाना क्षेत्र के चांददीयर गांव निवासी सुभावती देवी पत्नी बबन यादव (36) रविवार को अपने जेठ के लड़के प्रियांशु यादव के साथ बाइक से लक्ष्मण छपरा गांव में चिकित्सक से कान का इलाज करवाकर घर वापस आ रही थीं। एनएच-31 पर पेट्रोल पंप के समीप सड़क पर बने गड्ढे में बाइक अनियंत्रित हो गई। बाइक के पहिए में महिला की साड़ी फंसने के चलते वह बाइक से नीचे सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई। परिजनों ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सोनबरसा पहुंचाया। चिकित्सकों ने सदर अस्पताल रेफर कर दिया। सदर अस्पताल में चिकित्सकों ने घायल महिला को वाराणसी ट्रामा सेंटर के लिए रेफर कर दिया। परिजन उसे इलाज के लिए ले जा रहे थे कि रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। मृतका के पति गुजरात में किसी निजी कंपनी में कार्यरत है। महिला की तीन पुत्रियां और एक पुत्र हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed