फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   saree

बलिया में बनेंगी डिजायनर साड़ियां, 10 नवंबर से होगी नुमाइश

Thu, 29 Oct 2020 11:33 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 29 Oct 2020 11:33 PM IST
विज्ञापन
saree
बलिया। अब तक अपने बागी तेवरों के लिए जाने वाला जिला अब आधी आबादी द्वारा बनाई गई नक्काशीदार व डिजाइनर साड़ियों के लिए जाना जाएगा। अगर सब कुछ ठीक रहा तो आगामी 10 से 13 नवंबर के मध्य इसकी झलक भी दिखेगी। इसके लिए उद्यमिता विकास व प्रोत्साहन विभाग द्वारा एक प्रदर्शनी का आयोजन किया जा रहा है, जहां प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना के तहत प्रशिक्षित महिलाओं द्वारा तैयार की गई डिजायनर साड़ियों के साथ-साथ उनके द्वारा तैयारकुर्ती, मोमबत्ती, डेकोरेटेड दीपक, प्लाजो, हैंडीक्राफ्ट का सजावटी सामानों और लहंगे आदि लोगों की नुमाइंदगी के साथ-साथ बिक्री के लिए रखीं जायेंगी। प्रदर्शनी की खास बात यह होगी कि इस में बिक्री के लिए रखी गई हर वस्तु उद्यमिता विकास एवं प्रोत्साहन विभाग द्वारा प्रशिक्षित महिलाओं द्वारा तैयार किया जायेगा। यह जानकारी उद्यमिता विकास एवं प्रोत्साहन विभाग के उपायुक्त राजीव कुमार पाठक ने दी। उन्होंने बताया कि प्रदर्शनी की कोऑर्डिनेटर शालिनी श्रीवास्तव को बनाया गया है। बताया कि उद्यमिता विकास विभाग द्वारा आयोजित होने वाली इस प्रदर्शनी की तैयारी में प्रशिक्षित महिलाओं का दो ग्रुप काम कर रहा है। एक ग्रुप में 10 प्रशिक्षित महिलाएं रखी गई है, जो हैंडीक्राफ्ट का सामान तैयार कर रही हैं। जबकि दूसरे ग्रुप में 25 महिलाएं हैं, जो सिलाई-बुनाई और कढ़ाई का काम और उससे जुड़े सामान के अलावा डिजायनर साड़ियों को तैयार कर रही हैं। बताया कि प्रदर्शनी के लिए धन की व्यवस्था विभाग द्वारा किया जाएगा, लेकिन जो लाभांश प्राप्त होगा, उसे प्रदर्शनी में भाग लेने वाली सभी महिलाओं में बराबर-बराबर हिस्सों में वितरित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed