फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Sarafa bandi news ballia

स्वर्ण कारोबारियों की अभूतपूर्व बंदी ने दिखाई ताकत

Mon, 04 Apr 2016 10:10 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,बलिया
ब्यूरो/अमर उजाला,बलिया Updated Mon, 04 Apr 2016 10:10 PM IST
विज्ञापन
Sarafa bandi news ballia
नगर के स्टेशन-चौक रोड पर केंद्रीय वित्तमंत्री अरूण जेटली का पुतला दहन के बाद नारेबाजी करते व्यापारी।
बढ़े उत्पाद शुल्क और पैनकार्ड की अनिवार्यता के विरोध में 32 दिनों से चल रहा सराफा कारोबारियों के आंदोलन के क्रम में सोमवार को घोषित बंदी का जिले में मिलाजुला असर दिखा। हालांकि ग्रामीण इलाकों में बलिया बंद का काफी असर रहा।
विज्ञापन


सराफा कारोबारियाें के समर्थन मेें अन्य व्यापारियों ने भी अपने प्रतिष्ठानों को बंदकर सरकार कोेअपनी ताकत का एहसास कराया। केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शनों और नारों से जिला गूंजायमान रहा। साथ ही वित्तमंत्री का पुतला फूंका गया। वहीं बंदी के कारण खरीददारों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन



विरोध प्रदर्शन के दौरान हुई सभा में जिला सराफा मंडल के जिलाध्यक्ष सुनील सर्राफ ने कहा कि व्यापारियों की बदौलत भाजपा आज केंद्र में है। लेकिन आज उसी व्यापारियों का वह अहित करने पर तुली हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उप्र उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के जिलाध्यक्ष अरूण कुमार गुप्त ने कहा कि यह बहुत बड़ी विडंबना है कि जिस कानून का विरोध 2012 में मोदी ने खुद किया था आज वही कानून उनके राज में लागू हो गया।

लिहाजा हम व्यापारी इसका पुरजोर विरोध कर इस नियम को वापस करने के लिए मजबूर कर देंगे, ताकि यह सरकार फिर कोई ऐसा कानून न बना दे, जिससे व्यापारियों का अहित हो। इस मौके पर वरिष्ठ उपाध्यक्ष लखनलाल गुप्त, अरूण गुप्त, टुनटुन सर्राफ, राजू वर्मा, अंजनी सोनी, पप्पू गुप्त, दीपक, गुड्डू, संदीप, जयप्रकाश, लक्ष्मण गुप्त, अंजनी सोनी, संतोष आदि रहे।


 जनपद के ग्रामीण इलाके में भी बलिया बंद का काफी असर रहा।  इब्राहिमपट्टी में कारोबारियों ने केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। साथ ही चेताया कि  मांगे नहीं माने जाने तक आंदोलन चलेगा।

कारोबारियों में छोटे लाल, बब्लूजी, राजन वर्मा, ध्रुव सोनी, कृष्णा नंद आदि मौजूद रहे।  लालगंज में पूर्वांचल उद्योग व्यापार मंडल तथा स्वर्ण कारोबारियों ने प्रदेश संगठन के आह्वान पर सोमवार को बाजार को बंद रखा। इस मौके पर राकेश गुप्ता, अंजय सिंह, माझिल तिवारी, राजकुमार सोनी, मुन्ना सोनी सहित दर्जनों कारोबारी मौजूद रहे।

सुखपुरा में स्वर्णकारोबारियों ने सोमवार को प्रदेश आह्वान पर अपनी दूकानें बंद रखी और केंद्र सरकार के विरोध में जमकर नारेबाजी की। इस मौके पर जयराम स्वर्णकार, अमरेश, मनीष, अनिल, हरेराम आदि लोग मौजूद रहे। 

बेल्थरारोड में  स्वर्णकारों ने जयप्रकाश कटरा  में बैठक कर काले कानून का विरोध किया। साथ ही नगर में जुलूस निकाला। इस मौके पर अनूप हेमकर, अंचल वर्मा, धन्नू सोनी, लाखन वर्मा, मुन्ना सोनी, प्रदीप सोनी, गौरव वर्मा आदि मौजूद रहे। 

रसड़ा में उद्योग व्यापार मंडल तथा स्वर्ण कारोबारी संगठन के आह्वान पर कसबा सहित आसपास के स्वर्ण दूकानें बंद रहीं।  इस मौके पर बनारसी प्रसाद वर्मा, विशाल चौरसिया, कपिलमुनि, मनोज बरनवाल आदि लोग मौजूद रहे।

उधर नगरपालिका अध्यक्ष वशिष्ट नारायण सोनी ने भी बंदी के दौरान सहयोग किया। रतसर में व्यापार मंडल द्वारा व्यापारियों ने रतसर बाजार को सोमवार को बंद रखा। सोमवार की सुबह व्यापार मंडल अध्यक्ष रामाश्रय गुप्ता और सराफा मंडल अध्यक्ष बैजनाथ सोनी के नेतृत्व में व्यापारियों ने अपने बांह पर काली पट्टी बांधकर प्रतिष्ठानों को बंद कर केंद्रीय वित्तमंत्री के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। 


बांसडीह में व्यापार मंडल अध्यक्ष विजय कुमार गुल्लर और स्वर्णकार संघ के महामंत्री मदन सोनी सहित सैकड़ों लोगों ने उपजिलाधिकारी अरविंद राय को ज्ञापन सौंपा। इस मौके पर स्वर्णकार संघ के ब्लाक अध्यक्ष रंजीत सोनी, प्रदीप सोनी, मनोज साहू, ओमप्रकाश वर्मा आदि मौजूद रहे। सिकंदरपुर में भी व्यापारियों ने अपनी दूकानें बंद रखीे। इस मौके पर मदन सोनी, वीरेंद्र सोनी, जितेश कुमार वर्मा, संतोष सोनी, ध्रुप चंद सोनीआदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed