फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Sanvarega Ballia station on the lines of Pandit Deendayal Upadhyay Junction and Banaras

Ballia News: पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन और बनारस की तर्ज पर संवरेगा बलिया स्टेशन

Mon, 20 Mar 2023 11:35 PM IST
वाराणसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलिया
संवाद न्यूज एजेंसी, बलिया Updated Mon, 20 Mar 2023 11:35 PM IST
विज्ञापन
Sanvarega Ballia station on the lines of Pandit Deendayal Upadhyay Junction and Banaras
बलिया। अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत बलिया स्टेशन को और सजाया संवारा जाएगा। सरकार ने विकास कार्यों के लिए और 14 करोड़ 14 लाख रुपए दिया है। यह धनराशि स्टेशन के मुख्य भवन व उत्तरी क्षेत्र में बनने वाले भवन निर्माण और यात्री सुविधा पर खर्च होंगे।
विज्ञापन

वाराणसी मंडल में यह दूसरा स्टेशन होगा, जिस पर इतनी बड़ी धनराशि खर्च हो रही है। पूर्व में मिले 12 करोड़ से सुंदरीकरण व निर्माण कार्य हो रहे हैं। रेलवे स्टेशन के उत्तरी प्रवेश द्वार को पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन व बनारस (मंड़ुआडीह) स्टेशन की तर्ज पर कायाकल्प करने की रूपरेखा बनाई जा रही है। स्टेशन पर सेनानी गैलरी, पार्क, रेन वाटर हार्वेस्टिंग, डारमेट्री, वीआईपी लाउंज आदि का निर्माण भी होगा।
विज्ञापन

स्टेशन के मुख्य भवन को हेरिटेज भवन बनाने के लिए धौलपुर पत्थर लगाने का कार्य तेजी से चल रहा है। स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या एक की तर्ज पर चार नम्बर प्लेटफार्म का सुंदरीकरण व यात्री सुविधाओं का विस्तार होगा। यात्री हाल, विश्रामालय, टिकट काउंटर सहित अन्य का निर्माण होगा। दिल्ली से इंजीनियरों की टीम स्टेशन के निर्माण कार्य का नक्शा तैयार कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्टेशन गेट के सामने के कर्मचारियों के पुराने भवनों को तोड़कर आवास परिसर में मल्टी स्टोरी बिल्डिंग का निर्माण होगा। इसमें कर्मचारियों के परिवार के लिए सभी सुविधाएं मौजूद रहेगी। रेल अधिकारियों के अनुसार उत्तरी क्षेत्र के रेलवे स्कूल व उसके आसपास के सभी भवनों को तोड़कर गड्ढों को भरा जाएगा। सुंदर सर्कुलेटिंग परिसर बनेगा, जिसमें यात्रियों को लेकर सभी व्यवस्था मौजूद रहेगी। महानगर के स्टेशनों जैसी सुविधा बलिया स्टेशन पर मिलेगी। छह माह के अंदर सभी निर्माण कार्य कार्य पूरा करने की सीमा तय है। इसकी तैयारी जोर शोर से चल रही है।

12 मीटर चौड़ा फुट ब्रिज दोनों सर्कुलेटिंग एरिया के बीच बनेगा
रेलवे स्टेशन पर अब तक सबसे चौड़ा तीन मीटर का फुट ओवर ब्रिज बना है। जिस पर स्कलेटर लगा है। शौचालय को तोड़कर उसके पास दोनो सर्कुलेटिंग एरिया में आने जाने के लिए अब तक का सबसे चौड़ा 12 मीटर का फुट ब्रिज बनेगा। यात्री व आम लोग बिना किसी रोक टोक के आ जा सकते हैं। फुट ब्रिज का प्लेटफार्म संख्या एक, दो व चार से भी जुड़ाव होगा। प्लेटफार्म संख्या चार पर स्कलेटर व दो पर लिफ्ट लगेगा।

अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत बलिया स्टेशन पर यात्री सुविधाओं के विस्तार के लिए 14.14 करोड़ रुपये मिला है। मुख्य स्टेशन भवन के साथ उत्तरी क्षेत्र का विस्तार होगा। स्टेशन को महानगरों की तर्ज पर विकास कार्य हो रहा है। - अशोक कुमार, जनसंपर्क अधिकारी, वाराणसी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed