फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Sanjay Singh elected 'Corona Warriors of the Day'

संजय सिंह चुने गए ‘कोरोना वारियर्स ऑफ द डे’

Fri, 08 May 2020 09:39 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 08 May 2020 09:39 PM IST
विज्ञापन
Sanjay Singh elected 'Corona Warriors of the Day'
माडल रेलवे स्टेशन अधीक्षक संजय कुमार सिंह। - फोटो : BALLIA
बलिया। कोरोना संक्रमण और लॉकडाउन के बीच कोविड-19 को फैलने से रोकने के लिए रेलवे की ओर से भी कई प्रयास किए जा रहे हैं। इस दौरान लोगों की सुख सुविधाओं का भी ध्यान रखा जा रहा है। इसी के तहत लगातार मालगाडि़यों का संचालन, पैसेंजर्स ट्रेनें नहीं चलने के दौरान पटरियों की मरम्मत आदि के कार्य हो रहे हैं। इस बीच अब रेलवे लॉकडाउन में फंसे मजदूरों को उनके घरों तक पहुंचाने के लिए श्रमिक एक्सप्रेस ट्रेनें भी चला रहा है। इन कार्यों के बीच रेल कर्मचारियों का उत्साह बनाए रखने के लिए बेहतर काम करने वालों कोरोना वारियर्स ऑफ द डे चुना जा रहा है। इस बार इसकी कसौटी पर खरे उतरे हैं बलिया मॉडल रेलवे स्टेशन के अधीक्षक संजय कुमार सिंह।
विज्ञापन

पूर्वोत्तर रेलवे के वाराणसी मण्डल के जनसंपर्क अधिकारी अशोक कुमार ने बताया कि बलिया स्टेशन अधीक्षक के पद पर कार्यरत संजय सिंह ने नियमित परिचालन कार्यों के साथ ही वैश्विक महामारी कोरोनॉ के संक्रमण से बचाव के लिए स्टेशन पर कार्यरत कर्मचारियों की थर्मल स्कैनिंग भी करा रहे हैं। यही नहीं उन्होंने अपने प्रयासों से सभी के बीच फेस मास्क एवं सैनीटाइजर की उपलब्धता भी सुनिश्चित कराई है। इस दौरान स्टेशन के विभिन्न कार्यालयों का सैनीटाइजेशन भी कराया। इन सबके बीच बलिया स्टेशन पर खाद्यानों की अनलोडिंग का कार्य भी लगातार चल रहा है। सरकारी उत्तरदायित्वों के साथ ही संजय ने अपनी तरफ से स्टेशन के पास रह रहे गरीबों, दैनिक मजदूरों एवं असहाय लोंगों के बीच राशन एवं भोजन की व्यवस्था भी कराई है। स्थानीय प्रशासन से समन्वय स्थापित कर स्टेशन पर आई दो श्रमिक स्पेशल ट्रेनों के यात्रियों के मूवमेंट को भी परिवाद रहित सम्पन्न कराया है। उनके इन्हीं कार्यों को ध्यान में रखते हुए पूर्वोत्तर रेलवे की ओर से कोरोनॉ वारियर ऑफ द डे घोषित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed