फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Sanitization carried out in the city by fire brigade vehicles

फायर ब्रिगेड की गाड़ियों से नगर में कराया गया सैनिटाइजेश्ान

Sat, 24 Apr 2021 09:46 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 24 Apr 2021 09:46 PM IST
विज्ञापन
Sanitization carried out in the city by fire brigade vehicles
नगर के शहीद पार्क चौक स्थित दुकानों को सैनिटाइज करता सफाईकर्मी। - फोटो : BALLIA
बलिया। जिले में बढ़ रहे कोरोना संक्रमण से नगरवासियों को बचाने के लिए नगर पालिका प्रशासन द्वारा शहर में व्यापक तौर पर अभियान चला कर गली-कूचों समेत बाजारों को सैनिटाइज कराया जा रहा है। जिसके तहत शहर की सड़कों और गलियों में चूना, एंटी लारवा दवाओं का छिड़काव कराया जा रहा है। शनिवार को इसकी जानकारी देते हुए अधिशासी अधिकारी दिनेश कुमार विश्वकर्मा ने बताया कि कोरोना का संक्रमण रोकने के लिए पालिका प्रशासन द्वारा 25 वार्डों में अभियान चलाया जा रहा है।
विज्ञापन

इसके तहत सुबह में एंटी लारवा दवाओं का छिड़काव और शाम को फागिंग कराई जा रही है। बताया कि इसके लिए 25 हस्त चालित व एक मशीन चालित मशीन की व्यवस्था कराई गयी है। इसके अलावा दस मशीनों को रिजर्व रखा गया है। ईओ ने बताया कि इसके अलावा शहर में स्थित सार्वजनिक स्थलों, सरकारी कार्यालयों, रेलवे स्टेशन, रोडवेज बस अड्डा, धर्मशाला चौराहा होते हुए कासिम बाजार, चौक, लोहा पट्टी, गुदरी बाजार आदि स्थानों पर फायर ब्रिगेड से सैनिटाइज कराया गया। साथ ही कंटेनमेंट जोन में मैनुअल सैनिटाइज एवं प्रत्येक वार्ड में हैंड सैनिटाइजर से छिड़काव कराया गया। इसके लिए पांच हजार लीटर की क्षमता वाले टैंकर में सोडियम हॉइपो क्लोराइड का मिश्रण तैयार किया गया है। जिसका मोबाइल वैन के तौर पर प्रयोग करते हुए चिह्नित स्थलों पर तत्काल छिड़काव किया जा रहा है। अधिशासी अधिकारी ने बताया कि सभी वार्डो में सभासदों की निगरानी में चूना, एंटी लारवा केमिकल, मैलाथीन के अलावा ब्लींचिंग पाउडर का भी निरंतर छिड़काव किया जा रहा है। ताकि कोरोना के संक्रमण की संभावना को समाप्त किया जा सके। बताया कि इसके अलावा नगर से बाहर निकलने वाले सभी नालों की व्यापक सफाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed